फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Experienced and Supriya received Navayug Ratna Award

Lucknow News: अनुभवी व सुप्रिया को मिला नवयुग रत्न सम्मान

Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Experienced and Supriya received Navayug Ratna Award
सम्मानित छात्राएं।
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय ने मंगलवार को 62वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 119 मेधावी छात्राओं को पदक व पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि विधायक राजेश्वर सिंह ने छात्रा अनुभवी सिंह और सुप्रिया गोपाल को नवयुग रत्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में सत्र 2022-23 और 2023 -24 में सभी संकायों व विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 77 छात्राओं को स्वर्ण, 22 को रजत और 20 को कांस्य पदक दिए गए। इसके साथ सत्र 2023-24 के लिए बीएससी तृतीय वर्ष की मान्या श्रीवास्तव को सभी संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए ज्ञानवती जलोटी सिल्वर एवं गोल्ड मेडल, बीकॉम तृतीय वर्ष की अनिका मिश्रा, एमकॉम की जाह्नवी वर्मा, बीएड की काजल द्विवेदी, मनोविज्ञान की उजमा रिजवी को गोल्ड मेडल दिया गया।
विज्ञापन

अनुष्का पांडेय को हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए दो गोल्ड मेडल, पंखुड़ी वर्मा को तीन गोल्ड मेडल, रिया यादव को दो गोल्ड मेडल दिव्यांशी मिश्रा को 2 गोल्ड मेडल मेडल दिए गए। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कौशल अग्रवाल, लुवाक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे, डॉ. विनोद चंद्र, डॉ. विक्रम सिंह, प्रो. अंशु केडिया, डॉ. रीना सिंह, प्रो. ज्योत्सना गौतम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपनों से नहीं हौसलों से मिलेंगे लक्ष्य
विधायक राजेश्वर सिंह ने छात्राओं से कहा कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। वर्तमान युग तकनीक और कुशलता का है। हमारा परिश्रम ही हमारी पहचान होगा। इसलिए लक्ष्य सपनों से नहीं हौसलों से मिलेंगे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान में भारत का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है। राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल जैसे पदों पर महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed