फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expensive hormone-related tests launched at Alambagh Joint Hospital

Lucknow News: आलमबाग संयुक्त हॉस्पिटल में हार्मोन संबंधी महंगी जांच शुरू

Wed, 17 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Expensive hormone-related tests launched at Alambagh Joint Hospital
लखनऊ। आलमबाग चंदरनगर स्थित 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय के पैथोलॉजी विभाग में मंगलवार को नई मशीन लगाई गई। इससे अब यहां हार्मोन संबंधी महंगी जांच शुरू हो गई है। अभी तक इसके लिए नमूने लोकबंधु अस्पताल भेजे जाते थे। जहां से रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगते थे, इससे इलाज बाधित होता था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नई मशीन से थायराइड प्रोफाइल की टी3, टी4, टीएसएच जांचें आसानी से हो सकेंगी। मधुमेह की एचबीए1सी और विटामिन डी की जांच भी हो जाएगी। पहले ये सभी जांच लोकबंधु चिकित्सालय के जरिये होती थी। समय पर रिपोर्ट न मिलने से इलाज शुरू होने में देरी होती थी। डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एके दीक्षित और पैथोलॉजिस्ट (मेजर) केएन द्विवेदी ने मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed