फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   expelled youth team of akhilesh remain present in janeshwar mishra trust

सपा से निकाली गई अखिलेश की यूथ ब्रिगेड को मिला नया काम

Mon, 10 Oct 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Oct 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
expelled youth team of akhilesh remain present in janeshwar mishra trust
अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को युवा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर युवाओं की भीड़ उमड़ी लेकिन सीएम कुछ बोले नहीं।

विज्ञापन


युवाओं का कहना है कि सीएम बिना बोले ही सब कुछ कह गए। इस मौके पर सपा से निष्कासित नेताओं समेत नौ मंत्री व करीब 20 विधायक मौजूद रहे।

सपा मुख्यालय के पीछे 7, बंदरिया बाग बंगला स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के कार्यालय में मुख्यमंत्री ने समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बंद कमरे में ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


बैठक के बाद वे उस पंडाल में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था थी। सीएम अगली पंक्ति में बैठे लोगों से मिले और फिर मंच पर बैठ गए।

युवाओं को उम्मीद थी कि सीएम कुछ बोलेंगे लेकिन साउंड सिस्टम की व्यवस्था न होने से साफ हो गया कि उन्होंने पहले से ही चुप्पी साधे रखने का मन बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रस्ट का काम देखेगी यूथ ब्र‌िगेड

expelled youth team of akhilesh remain present in janeshwar mishra trust
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समारोह में सपा से निष्कासित एमएलसी व युवा नेताओं समेत सीएम की पूरी यूथ ब्रिगेड मौजूद रही। कार्यक्रम में सपा से निष्कासित एमएलसी सुनील यादव साजन, संजय लाठर, आनंद भदौरिया समेत वे सभी नेता भूमिका में दिखे जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं या जिनके इस्तीफे स्वीकार हो चुके हैं।

एक तरह से सीएम ने संदेश दे दिया कि भले ही पार्टी ने इन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया हो लेकिन वे उनके करीब हैं। निष्कासित नेता ट्रस्ट में भी हैं।

उद्घाटन समारोह में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव व उनके नजदीकी लोगों की गैरमौजूदगी भी बहुत कुछ बयां कर गई। 

युवा संगठन के एक नेता का कहना है कि सीएम ने पार्टी के मौजूदा हालात और यूथ नेताओं के निशाने पर आ जाने के बाद युवाओं को एकजुटता का संदेश दे दिया है।  
 
एमएलसी संजय लाठर ने मीडिया से बातचीत में सीएम से अपील की कि वे सपा और युवा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए रथयात्रा शुरू कर दें। आम जनता उन्हें अपने बीच देखना चाहती है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed