फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   expansive god statues in up

यहां अस्त्र-शस्त्र और मादक पदार्थों के बीच पाए गए भगवान

Tue, 03 Mar 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Tue, 03 Mar 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
expansive god statues in up

जिले में चोरी हुई मूर्तियों सहित नेपाल से चोरी कर लाई जा रही मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर थाने के मालखाने में सुरक्षित कर दिया है।

विज्ञापन


जहां देवी-देवताओं की प्रतिमाएं अवैध अस्त्र-शस्त्र व मादक पदार्थों के बीच रखी गई हैं। पुलिस उन्हें देखने की जहमत नहीं उठा रही है।

कुछ मूर्तियों को बरामदगी के बाद जरूर सुरक्षित कराया गया है। नेपाल राष्ट्र के विभिन्न मठ व मंदिरों से चोरी कर भारत लाई जा रही भगवान बुद्ध की अष्टधातु मूर्ति विगत वर्ष एसएसबी व सिरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बरामद की गई थी।
विज्ञापन


जिसे पुलिस ने सिरसिया थाने के मालखाने में सुरक्षित किया है। वहीं इकौना पुलिस ने विगत वर्ष गैर जिले से चोरी कर लाई जा रही राम जानकी की मूर्ति बरामद की थी जिसे इकौना थाने के मालखाने में सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी मूर्तियों को न्यायालय के आदेश पर सील कर सुरक्षित रखा गया है। जहां मूर्तियों के साथ ही पुलिस द्वारा बरामद किए गए अस्त्र शस्त्र सहित मादक पदार्थ भी रखे गए हैं।

जानें कहां-कहां से आई ये मूर्तियां

expansive god statues in up

पुलिस उन्हें देखने की जहमद भी नहीं उठा रही है। न्यायालय के आदेश पर कपड़ों में सील कर रखी गई यह मूर्तियां किस स्थिति में हैं।

इसे दिखाना तो दूर इस बारे में कुछ बताने से भी पुलिस कतरा रही है। वहीं चार वर्ष पूर्व सिरसिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव के भुसैले में मूर्ति बरामद की थी जिसे बाद में न्यायालय के आदेश पर मंदिर को वापस कर दिया गया था।
 
करीब दस वर्ष पूर्व भिनगा नगर के राजर्षि ठाकुर द्वारा मंदिर से राम जानकी व लक्ष्मण जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी चली गई।

जिसे भिनगा कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद कर मंदिर के प्रबंधक व पूर्व विधायक चंद्रमणिकांत सिंह को सौंपा था। यह मूर्ति अब भी मंदिर के स्थान पर चंद्रमणिकांत सिंह के भवन में सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed