फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Expansion of 25 bus routes between UP and Bihar: Agreement reached on new services

यूपी-बिहार के बीच 25 बस रूटों का विस्तार: नई सेवाओं पर बनी सहमति, दोनों राज्यों ने दी मंजूरी

Mon, 07 Sep 2026 09:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 07 Sep 2026 09:59 PM IST
सार

दोनों राज्यों की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा देने पर जोर दिया गया। विशेषकर सीमावर्ती जिलों में संपर्क बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। बसों के किराए में एकरूपता लाने पर भी सहमति बनी है। नवीन मार्गों का परीक्षण कर समतुल्य किलोमीटर के आधार पर समझौता किया जाएगा।

विज्ञापन
Expansion of 25 bus routes between UP and Bihar: Agreement reached on new services
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के विस्तार पर सहमति बनी है। 25 बस रूटों का विस्तार किया जाएगा। नई सेवाओं को शुरू करने पर भी दोनों राज्यों ने सहमति दी है। सोमवार को दोनों राज्यों के परिवहन मंत्रियों और अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल और परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन भी उपस्थित रहे। रोडवेज प्रबंध निदेशक पीएन सिंह और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी बैठक में शामिल थे। बैठक में वर्ष 2016 से प्रभावी अंतरराज्यीय परिवहन करार पर चर्चा हुई। इस करार को बीती मई में विस्तारित किया गया था। बिहार ने यूपी के विभिन्न जनपदों के लिए बस सेवा संचालित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 से करें डाउनलोड, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विहिप का 62वां स्थापना दिवस: चंपत राय ने किया विस्थापित हिंदुओं की घर वापसी का आह्वान, विदेश में रहने वाले हिंदुओं को दी सलाह


सीमावर्ती जिलों में संपर्क बढ़ेगा
दोनों राज्यों की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा देने पर जोर दिया गया। विशेषकर सीमावर्ती जिलों में संपर्क बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। बसों के किराए में एकरूपता लाने पर भी सहमति बनी है। नवीन मार्गों का परीक्षण कर समतुल्य किलोमीटर के आधार पर समझौता किया जाएगा। इस अवधि में दोनों प्रदेशों में नए राजमार्गों का निर्माण हुआ है। बिहार में यूपी रोडवेज की बसों के संचालन में कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed