फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exited for voting

बुजुर्ग, दिव्यांगों में दिखा वोटिंग का उत्साह

Sun, 20 Feb 2022 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
exited for voting
लोकतंत्र के महापर्व में शनिवार को बुजुर्ग और दिव्यांगों का वोटिंग के प्रति उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन कुल मतदाताओं में से 85.62 फीसदी ने वोट किया। लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में घर से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराने के लिए 77 टीमें लगाई गई थीं। रविवार को भी टीमें बाकी मतदाताओं के घर जाकर वोटिंग कराएंगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक 1267 ऐसे मतदाताओं को वोट करना था, जिनकी उम्र 80 साल से अधिक हो गई है। इसमें से 1102 मतदाताओं ने पहले दिन मतदान किया। यह कुल मतदाताओं के सापेक्ष 86.97 फीसदी मतदान है। इसी तरह 452 दिव्यांग मतदाताओं में से 375 ने वोट किया। यह कुल दिव्यांग मतदाताओं के सापेक्ष 82.96 फीसदी मतदान है। कुल 1719 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान को चुना था। इसमें से पहले दिन 1477 ने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट किया।
विज्ञापन

वोट कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की अगुआई में टीमें घर पर बैलेट डालने के लिए बॉक्स लेकर पहुंचीं। यहां एक छोटे लिफाफे में मतपत्र, दूसरे छोटे लिफाफे में मतदान के सत्यापन के लिए बने 13क फॉर्म को रखा गया है। दोनों लिफाफे एक बड़े लिफाफे में रखकर मतदाता को ही बैलेट बॉक्स में डालना होता है। प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट व एलडीए सचिव पवन गंगवार ने बताया कि कुल मतदान का आंकड़ा दूसरे दिन की वोटिंग के बाद ही तैयार होगा। ऐसे में मतदान अनुपात अभी बढ़ सकता है। हमारा प्रयास 100 फीसदी मतदान का है। पहले दिन शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान बूथ पर भी दिखना चाहिए उत्साह
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि मतदान के दिन बूथ पर ही यही उत्साह दिखे तो रिकॉर्ड वोटिंग कराने में लखनऊ सफल होगा। उन्होंने अपील की है कि मतदान के दिन वोट करने के लिए जरूर जाएं। दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

अब किसी के सहारे की जरूरत नहीं
मिर्जापुर गांव की 100 साल से अधिक उम्र पूरी कर चुकीं फूलकुमारी का कहना है कि यह अच्छा है कि घर पर ही आकर चुनाव अधिकारी वोट डलवा गए। अब किसी के सहारे की जरूरत नहीं। दिक्कत भी नहीं हुई। इसी तरह मोहनलालगंज के दृष्टिबाधित मतदाता फूल सिंह का कहना है कि वोट ऐसे भी डाला जा सकता है। सोचा ही नहीं था। निर्वाचन आयोग का धन्यवाद। मुक्तीपुर की नूरजहां 85 साल की हैं। बिना मशक्कत के लेकिन पहली बार उन्होंने वोट डाला। इस उम्र में उनके लिए चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। कुम्हरांवा की शांति देवी 87 साल की हैं। सहारे के बिना चल नहीं पातीं। अपने घर के आंगन में बैठकर उन्होंने वोट डलवाया।
कहां कितना हुआ मतदान
विधानसभा दिव्यांग 80 प्लस बुजुर्ग
मलिहाबाद 27 178
बीकेटी 43 172
सरोजनीनगर 66 94
लखनऊ पश्चिम 40 75
लखनऊ उत्तर 18 190
लखनऊ पूर्व 23 132
लखनऊ मध्य 26 98
लखनऊ कैंट 60 56
मोहनलालगंज 72 107
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed