फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   exhibition at lalit kala academy

आठ कलाकारों ने 45 चित्रों में उतारी भावनाएं

Tue, 24 Sep 2013 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
exhibition at lalit kala academy

बुद्घ, विष्णु, गणेश से लेकर अतुलनीय भारत की संस्कृति व संगीत को बेहतरीन ढंग से कैनवास पर उतारा है आठ कलाकारों ने।

विज्ञापन


जिनके चित्रों की प्रदर्शनी दर्श ग्रुप की ओर से सोमवार को राज्य ललित कला अकादमी में लगाई गई। कुल 45 चित्र लगाए गए हैं।

प्रदर्शनी में जहां चित्रकार मनीषा पाण्डेय ने एक ओर जहां भगवान बुद्ध एवं उनके कुछ साक्ष्यों को कृतियों में उतारा है, वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु के रूपों को सुनहरे रंगों की मदद से लाई पर उभारने की कोशिश की है।

अमोद कुमार यादव ने अपनी कृतियों में श्रीकृष्ण एवं गणेश की पेंटिंग को अलग अलग प्रकार से दर्शाते हुए शान्ति व धार्मिक भावनाओं के सम्मान का मैसेज लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


अमोद के चित्रों में बनारस के घाट को नाइफ के जरीये कैनवस पर उतारने की प्रशंसा दर्शकों ने की। शिल्पी सिंह चौहान ने मनुष्य के भावों व गायत्री राजोरिया ने टेक्चर और रंगो को कैनवास पर बिखेरते हुए अपनी कलाकृतियों के द्वारा लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकार अल्का यादव ने अतुलनीय भारत की संस्कृति और संगीत की लयात्मकता को मोटे लाइन तथा पेंच द्वारा दिखाने का प्रयास किया। जबकि अनुराधा वर्मा ने राधा-कृष्ण और मनुष्य की भावनाओं को दिखाने का प्रयास किया है। प्रदर्शनी 26 सितम्बर तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed