फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exemption from board exam duty will be given only on the basis of health certificate

Lucknow News: स्वास्थ्य प्रमाणपत्र पर ही मिलेगी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से छूट

Wed, 14 Jan 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Exemption from board exam duty will be given only on the basis of health certificate
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण के बाद अब शिक्षकों का ड्यूटी चार्ट तैयार हो रहा है। राजधानी के 120 केंद्रों पर होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब छह हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। ड्यूटी चार्ट के बाद मिलने वाली आपत्तियों का भी निस्तारण होगा। मुख्य चिकित्सा कार्यालय से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के आधार पर ही शिक्षकों को ड्यूटी से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 20 प्रतिशत अतिरिक्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। विषम परिस्थितियों में इन शिक्षकों से काम लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में राजकीय, अनुदानित और निजी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


विद्यालयों से मिली शिक्षकों की संख्या के आधार पर ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। ड्यूटी चार्ट के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विषय व अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार 20 जनवरी तक शिक्षकों का ड्यूटी चार्ट तैयार करने की तैयारी है। शिक्षकों की ड्यूटी विषम परिस्थितियों में ही हटाई जाएगी। पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी हो, इसके लिए कंट्रोल रूम से निगरानी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed