{"_id":"62c159840106c87ae9602186","slug":"executive-engineer-dismissed-in-electricity-department-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corruption: घूसखोरी में अधिशासी अभियंता बर्खास्त, पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corruption: घूसखोरी में अधिशासी अभियंता बर्खास्त, पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
Sun, 03 Jul 2022 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:25 PM IST
सार
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को रिश्वतखोरी के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। 2021 में जारी हुए वीडियो में वह किसी से रिश्वत के लिए बात कर रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घूसखोरी में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद को बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में टेंडर से संबंधित कार्यों में पैसे के लेनदेन के आरोपों की पुष्टि के बाद पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने उसकी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए। प्रबंधन ने घोर कदाचार का दोषी माना है। राजेंद्र प्रसाद वर्तमान में विद्युतनगर भिखारीपुर वाराणसी में तैनात है।
विज्ञापन
मामला जुलाई 2021 का है। तब राजेंद्र विद्युत वितरण खंड द्वितीय वाराणसी में तैनात था। 15 जुलाई 2021 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह किसी अदृश्य व्यक्ति से टेंडर के लिए पैसे के लेनदेन की बातचीत करते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने 8 अक्तूबर को मुख्य अभियंता (जांच समिति) को जांच सौंपी थी। फोरेंसिक जांच में वीडियो सही पाया गया। समिति ने 22 फरवरी 2022 को सौंपी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि की बात कही थी।
विज्ञापन