सुल्तानपुर: आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में आबकारी उपनिरीक्षक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वर्तमान में उनकी तैनाती रायबरेली जिले में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजौना तिवारीपुर निवासी राम भारत तिवारी पुत्र स्व गनेश तिवारी (उम्र 59 साल) ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे संजयनगर स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटनास्थल पर उनका खून से लथपथ शव मिला। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंंचे थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम भारत तिवारी वर्तमान में आबकारी विभाग में रायबरेली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह बीस दिन पूर्व मेडिकल लीव पर घर आये थे।
परिजन बोले, अपनी बीमारी को लेकर काफी दिनों से परेशान थे
परिजनों ने बताया कि वे काफी दिनों से अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे। मृतक की पत्नी विजय कुमारी का डेढ़ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। मृतक के तीन पुत्र दुर्गेश (36), ललित (25) व किशन (20) हैं।
किशन की शादी अभी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा पुलिस छानबीन में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।