फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Excise Minister Nitin Agarwal and SP's war of words on social media

Lucknow News : सोशल मीडिया पर चली आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और सपा में जुबानी जंग

Fri, 26 Aug 2022 06:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Aug 2022 06:41 AM IST
सार

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश। समाजवाद के नाम पर औरंगजेब हैं अखिलेश। इस टिप्पणी पर सपा के मीडिया सेल के ट्वीटर हैंडल से ताबड़तोड़ हमले किए गए।

विज्ञापन
Excise Minister Nitin Agarwal and SP's war of words on social media
नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के बीच बृहस्पतिवार को जमकर जुबानी जंग चली। नितिन अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर टिप्पणी की तो उन्होंने खुद जवाब नहीं दिया लेकिन सपा मीडिया सेल ने नितिन के साथ पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल पर भी जमकर हमला किया। 

विज्ञापन


आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि पिताजी को बेइज्जत किया, चचा को दिया संदेश। समाजवाद के नाम पर औरंगजेब हैं अखिलेश। इस टिप्पणी पर सपा के मीडिया सेल के ट्वीटर हैंडल से ताबड़तोड़ हमले किए गए। पहले ट्वीट में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि ‘ये तुम्हारे ही सुरा प्रेमी डैडी जी हैं ना? तुम भी इन्हीं की तरह दिन में ही देसी कच्ची पक्की 2-4 पैग मारकर अपने विभाग में टुन्न रहते हो क्या? तुम्हारे पिताजी को संसद में सुरा के नशे में शराब में भगवान दिखते थे। तुम्हें हर जगह बस नेता विपक्ष दिखते हैं।’ कुछ देर बाद सपा की ओर से यह भी लिखा गया कि जितना बोलोगे, उतना करारा जवाब मिलेगा। तीन पीढ़ी से लेकर तुम्हारी वर्तमान पीढ़ी तक के कारनामों का हिसाब मिलेगा। तुम्हारे चाचा, ताऊ और पिताजी की राजनैतिक कारनामों तक का करारा हिसाब और करारा जवाब मिलेगा। ये तो अभी ट्रेलर है। इस तरह दिनभर दोनों के समर्थकों के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed