फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   excess use of technology reduces the reproductive age of children

टेक्नोलॉजी का अधिक इस्तेमाल आपके बच्चों को समय से पहले कर रहा जवान

Sun, 27 May 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 May 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
excess use of technology reduces the reproductive age of children
डेमो पिक्चर

18 साल की उम्र से पहले फोन का अधिक इस्तेमाल दिमाग के विकास को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि 18 साल तक की उम्र ब्रेन डेवलपमेंट का क्रिटिकल पीरियड होता है।

विज्ञापन


इस उम्र तक ही ब्रेन का विकास होता रहता है। इसमें टेक्नोलॉजी के अधिक इस्तेमाल से ब्रेन के विकास पर बुरा असर पड़ता है। टेक्नोलॉजी के अधिक इस्तेमाल के कारण शरीर में मौजूद कुछ हार्मोंस में तेजी से बदलाव होने लगते हैं, जिसके कारण किशोर किशोरियां समय से पहले ही मेच्योर हो जाते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि पहले के मुकाबले आजकल 11 साल ही उम्र में यह रिप्रोडक्टिव एज तक पहुंच रहे हैं। जबकि मानसिक विकास अपनी उम्र से ही होता है। यह जानकारी बैंगलोर के प्रो. बीएस शंकर नारायण राव ने शनिवार को केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के 107वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित प्रो. आरसी शुक्ला ब्याख्यान में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति से बचाव के लिए जरूरी है कि 18 साल की उम्र तक बच्चों को गैजेट्स से पूरी तरह से दूर रखा जाए। खासकर आठ साल तक के बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल कतई न करने दें, ताकि उनका ब्रेन ठीक तरह से डवलप हो सके।

प्रो. बीएस शंकर नारायण राव ने बताया कि ब्रेन डिस्ऑर्डर की समस्या आजकल आम हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह तनाव है। अगर अधिक समय तक तनाव रहे तो यह कुछ समय बाद ब्रेन डिस्ऑर्डर का रूप ले लेता है।

Trending Videos

मानसिक समस्याओं में वातावरण की खास भूमिका

आसपास के माहौल का मानसिक जीवन पर बड़ा असर है। डॉ. राव ने बताया कि अलग-अलग वातावरण में जो भी जानकारी होती है वो हमारे दिमाग में स्टोर हो जाती है। उसके बाद जो भी आगे की जानकारी मिलती है उसके अनुसार हमारा दिमाग पुरानी जानकारी को बदलता रहता है।

दिमाग में केमिकल रिलीज होते रहते हैं। ब्रेन में मौजूद डोपोमिन नाम का केमिकल अधिक डिक्रीज होने से शरीर पैरालाइज्ड भी हो सकता है। दिमाग में केमिकल बढ़ जाता तो व्यक्ति उत्तेजित होने लगता है और उसका मानसिक संतुलन खो जाता है।

फिजियोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो. सुनीता तिवारी ने बताया कि अगर हर रोज कुछ देर खुली हवा में टहला जाए तो काफी हद तक स्ट्रेस से निजात मिल सकती है। खुली हवा में टहलने से एंडारफिंस नाक का केमिकल रिलीज होता है, जो सकारात्मक सोच पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed