फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examination started under strict surveillance, 3785 candidates absent

Lucknow News: कड़ी निगरानी में शुरू हुई परीक्षा, 3785 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Tue, 25 Feb 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Examination started under strict surveillance, 3785 candidates absent
परशदेपुर क्षेत्र के बाबा रामदास इंटर काॅलेज मधुकरपुर परीक्षा केंद्र में छात्र छात्राओ की चेकिंग - फोटो : संवाद
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी की परीक्षा कराई गई, जिसमें 3758 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। हाईस्कूल और इंटर में 70772 परीक्षार्थियों को हिंदी की परीक्षा देनी थी, जिनमें से 67104 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में बालकों की संख्या ज्यादा रही। सभी 109 परीक्षा केंद्रों में कड़ा पहरा रहा। प्रशासनिक अफसरों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सचल दस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 37736 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें से 35335 परीक्षार्थी उपस्थित और 2401 अनुपस्थित रहे। बालकों की अनुपस्थिति 1552 और बालिकाओं की गैरहाजिरी 849 रही। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


हिंदी में 11316 परीक्षार्थियों में से 10748 उपस्थित और 568 अनुपस्थित रहे, जबकि सामान्य हिंदी में 21720 परीक्षार्थियों में 20931 उपस्थित रहे और 789 परीक्षा देने नहीं आए। इंटरमीडिएट में भी अनुपस्थित परीक्षार्थियों में बालकों की संख्या ज्यादा रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ा पहरा रहा। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं जुटने दी गई। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी बाहर आए तो केंद्रों के गेट के आसपास जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात सचल दलों ने 73 परीक्षा केंद्रों में मारे छापे
बोर्ड परीक्षा के दौरान छापामारी के लिए जिला स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सात सचल दस्ते बनाए हैं। पहले दिन सभी सातों सचल दस्तों ने फर्राटा भरा और दोनों पालियों में 73 परीक्षा केंद्रों में छापामारी की। डायट प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए और चार प्रधानाचार्यों का अगुवाई में सचल दस्ते बने हैं।


सुरक्षा बलों के साथ इन सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष में जाकर मुआयना किया। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि राज्य पर्यवेक्षक ने भी सात परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से आनलाइन निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्र देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed