फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Examination of parishadiya schools cancelled in Uttar Pradesh.

कोरोना संक्रमण के कारण परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा स्थगित, 31 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल

Wed, 24 Mar 2021 10:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Examination of parishadiya schools cancelled in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी है। दोबारा परीक्षा कराने के लिए विभाग ने नई तिथि की घोषणा भी नहीं की है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि 25 और 26 मार्च को कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा होनी थी। इसे फिलहाल स्थगित कर विद्यालय बच्चों के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से विद्यालयों में क्या गतिविधियां होंगी, इसका निर्णय विभाग के आदेश के बाद होगा। गौरतलब है कि असेसमेंट के रूप में विभाग ने दो दिन वार्षिक परीक्षा कराने का फैसला लिया था। इसके तहत कक्षा एक से दो तक के बच्चों की 30 मिनट की मौखिक परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन


कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के लिए हर विषय के लिए एक घंटे की लिखित, छह और सात के बच्चों के लिए हर विषय की डेढ़ घंटे की लिखित और आठ के बच्चों के लिए आधे-आधे घंटे की लिखित परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। अत: इसके बाद एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं।

प्रदेश में जुलूस व सार्वजनिक कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।

सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम को कड़ाई से लागू करने के निर्देश

यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं। इन आयोजनों में हाई रिस्क कैटेगरी जैसे 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 साल से अधिक के वृद्ध और एक से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इनमें शामिल होने से बचाया जाए। अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट पर इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे। कोविड-19 की जांच और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभावी ढंग से की जाए। वे अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed