फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   examination of all schools recognized by up board of education postponed

कोरोना की मार: यूपी में शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों की परीक्षा स्थगित

Fri, 16 Apr 2021 06:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 06:20 PM IST
सार


कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों की परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं।
 

विज्ञापन
examination of all schools recognized by up board of education postponed
परीक्षा देतीं छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में स्थित सभी शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की आंतरिक और गृह परीक्षाओं को स्थगित किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी किया।

विज्ञापन


एसीएस के मुताबिक प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण फैलाव की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए प्रदेश में संचालित सभी शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सभी गृह एवं आंतरिक परीक्षाओं को 20 मई तक स्थगित किया है। संबंधित शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्देशित परीक्षा पर बोर्ड के निर्णय के अनुसार कार्यवाही होगी।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं बोर्ड और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को स्थगित करने का एलान किया था। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं को 15 मई तक तथा बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला गया है। फिलहाल, परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। परीक्षाओं को लेकर मई के प्रथम सप्ताह में निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही राज्य में 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय भी किया गया है। इससे पहले राज्य में पंचायत चुनाव के कारण परीक्षाएं टाली गईं थीं। इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में परीक्षाएं टालीं जाने का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार, 15 अप्रैल, 2021 को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 


देश-दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है यूपी बोर्ड
अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिर्फ देश का नहीं है दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड है। यह साल 2021 यूपी बोर्ड का शताब्दी वर्ष भी है। यूपी बोर्ड के वर्तमान स्वरूप की बात करें तो जितने छात्र इस बार शैक्षणिक सत्र 2020-2021 की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने जा रहे हैं उनकी संख्या विश्व के कई देशों की जनसंख्या से अधिक है। इस बार 56 लाख से अधिक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed