प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदोन्नत राजस्व निरीक्षकों की परीक्षा 14 से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व परिषद ने प्रदेश के चार राजस्व मंडलीय प्रशिक्षण विद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राजस्व निरीक्षकों की परीक्षा का कायर्र्कम जारी कर दिया है। इनकी परीक्षा 14 नवंबर से शुरू होगी।
परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि लेखपाल से राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत 1000 से अधिक कर्मी अगस्त से लखनऊ, गोरखपुर, महोबा और बिजनौर मंडलीय प्रशिक्षण विद्यालयों में संस्थागत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इनका प्रशिक्षण 12 नवंबर को पूरा हो रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परीक्षा 14 नवंबर से 16 नवंबर तक दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से पूवाह्न 11 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षाएं अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक होंगी।
राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। मंडलीय प्रशिक्षण से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों को इस परीक्षा के लिए परीक्षा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम
14 नवंबर प्रथम पाली सवेर्क्षण ट्रेसिंग एवं एंगिज रीडिंग
14 नवंबर दूसरी पाली मेंसुरेशन
15 नवंबर प्रथम पाली नियम एवं कर्तव्य
15 नवंबर द्वितीय पाली भू-चित्र कार्य
16 नवंबर प्रथम पाली अधिनियम प्रक्रिया
16 नवंबर द्वितीय पाली सदाचार एवं सद्व्यवहार
400 राजस्व निरीक्षकों का प्रिशक्षण 12 नवंबर से
इसी तरह राजस्व अमीन से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत 400 से अधिक राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण का कायर्र्कम भी तय कर दिया है। बरेली व हरदोई प्रशिक्षण संस्थान में इनके प्रशिक्षण 12 नवंबर से होंगे। बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर तथा सहारनपुर मंडल के जिलों के पदोन्नत कर्मियों का प्रशिक्षण राजस्व प्रिशक्षण विद्यालय नवाबगंज बरेली में होगा। इसी तरह झांसी, चित्रकूटधाम, इलाहाबाद, लखनऊ, बस्ती, फैजाबाद, कानपुर, देवीपाटन व मिर्जापुर मंडलों के पदोन्नत कर्मियों का प्रशिक्षण मंडलीय राजस्व प्रिशक्षण विद्यालय हरदोई में होगा। इनके प्रिशक्षण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।