फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   examination for dental department has canceled

केजीएमयूः दंत संकाय में सीनियर रेजीडेंट की भर्ती परीक्षा रद्द, जांच में मिली पर्चा लीक होने की आशंका

Fri, 26 Jul 2019 04:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
examination for dental department has canceled
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू के दंत संकाय में सीनियर रेजीडेंट की भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को रद्द कर दी गई। जांच कमेटी ने शुरुआती पड़ताल में पर्चा लीक होने की संभावना जताई है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। हालांकि इसकी नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कमेटी हफ्तेभर में जांच रिपोर्ट देगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


दंत संकाय में सीनियर रेजीडेंट की 30 सीटें हैं। पहले भर्ती के लिए सिर्फ साक्षात्कार से चयन होता था। सीटों के लिए मारामारी मचने पर केजीएमयू प्रशासन ने लिखित परीक्षा का फैसला लिया। 21 जुलाई को कलाम सेंटर में हुई प्रवेश परीक्षा में नौ अभ्यर्थी बैठे। इस विभाग में सीनियर रेजीडेंट के तीन पद हैं।
विज्ञापन


बुधवार को ओरल पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने पर्चा लीक होने की आशंका जताते हुए कुलपति से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाई। इसने शुरुआती जांच में पर्चा लीक होने की आशंका जताई है। मामले की रिपोर्ट कुलपति को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुलपति के निर्देश पर परीक्षा रद्द कर दी गई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि जांच में पर्चा लीक कराने में किसी डॉक्टर की संलिप्तता मिली तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा दोबारा कराने के लिए जल्द तिथि तय होगी।

परीक्षा में अफसर-डॉक्टरों के बच्चे बैठे थे

examination for dental department has canceled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
रेजीडेंट का कमरा सील
प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि पर्चा लीक होने के बाद दंत संकाय के पुराने भवन की चौथी मंजिल पर ओरल पैथोलॉजी विभाग में सीनियर रेजीडेंट का कमरा सील कर दिया गया है। इसमें पर्चा लीक से जुड़े साक्ष्य होने की आंशका है।

ऑडियो भी हुआ वायरल
केजीएमयू पर्चा लीक मामले में शिकायतकर्ता व एक वरिष्ठ डॉक्टर के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसे लेकर केजीएमयू में हड़कंप मचा है। इसमें वरिष्ठ डॉक्टर पेपर बनाने वाली डॉक्टर से 17 जुलाई को वाट्सएप पर पर्चा मंगाने की बात कह रहा है। वरिष्ठ डॉक्टर शिकायकर्ता डॉक्टर से पेपर लीक होने की शिकायत करने पर टोकाटाकी कर रहा है।

परीक्षा में केजीएमयू के वरिष्ठ अफसर व डॉक्टरों के बच्च भी बैठे थे। लिहाजा इन्हें पास कराने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग के तहत पर्चा लीक कराया गया था। कमेटी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रिपोर्ट आने पर दोषी डॉक्टर-अफसरों पर कार्रवाई होगी। कमेटी परीक्षा नियंत्रक के अलावा किसी डॉक्टर को सवाल व जवाब क्यों भेजे गए व एक ही डॉक्टर के सवालों को प्रश्न पत्र में शामिल क्यों किया गया, जैसे बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed