फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   examination for 1426 posts of police department cancelled.

यूपीः पुलिस विभाग में 1426 पदों पर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा निरस्त, पांच सवालों को लेकर थी मुश्किल

Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
examination for 1426 posts of police department cancelled.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पुलिस विभाग में 1426 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल सितंबर में हुई ऑनलाइन परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस परीक्षा में लगभग 50 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव के अनुसार परीक्षा की अगली तारीख बाद में बताई जाएगी।

विज्ञापन


एडीजी भर्ती बोर्ड वितुल कुमार ने बताया कि पांच सवालों में तकनीकी कारणों से कई अभ्यर्थियों को असुविधा हुई थी। इसके बाद इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय किया गया। भर्ती बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग के 760 पदों के लिए सीधी भर्ती 2016 के तहत 13 सितंबर 2017 को परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 666 पदों के लिए भी इसी दिन ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। बोर्ड ने वेबसाइट पर रिस्पांस शीट अपलोड कर आपत्तियां मांगीं तो सैकड़ों की संख्या में आपत्तियां पहुंचीं। जांच की गई तो अधिकतर आपत्तियां सही पाई गईं। इसके बाद बोर्ड ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीत गए सवा साल, परीक्षा प्रक्रिया ही पूरी नहीं

examination for 1426 posts of police department cancelled.

22 दिसंबर 2016 को उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक संवर्ग सेवा के लिए वैकेंसी निकाली थी। इसमें पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक के पे बैंड 5200-20200 व ग्रेड पे 2800 के लिए 378 (पुरुष 303 और महिला 75) पदों पर भर्ती होनी थी।

पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा के लिए इसी वेतनमान पर 212 (पुरुष 170 और 42 महिला) पदों पर और पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय के पे बैंड 9300-34800 व ग्रेड पे 4200 के वेतनमान पर 170 (पुरुष 136 और महिला 34) पद भरे जाने थे। इसके लिए 18 फरवरी 2017 तक आवेदन मांगे गए थे।

13 सितंबर 2017 को विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। गाजियाबाद के एक सेंटर पर 18 सितंबर को परीक्षा हुई थी। इसी तरह कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए वेतनमान पे बैंड 5200-20200 व ग्रेड पे 2400 की सीधी भर्ती (विशेष चयन) के 666 बैकलॉग पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed