{"_id":"59ae4ca44f1c1ba1078b4643","slug":"examination-dates-of-such-all-exams-till-march-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" SSC की मार्च 2018 तक भर्ती परीक्षाओं का ये है कार्यक्रम, पीसीएस जे के इंटरव्यू की तारीख भी बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC की मार्च 2018 तक भर्ती परीक्षाओं का ये है कार्यक्रम, पीसीएस जे के इंटरव्यू की तारीख भी बदलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
SSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सितंबर से मार्च 2018 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। इनमें से ज्यादातर परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2017 एवं मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल)-2016 की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित करने के बाद अब मार्च 2018 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं की भी तिथियां जारी कर दी हैं, जबकि तीन परीक्षाओं की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2017 एवं मल्टी टॉस्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ-2016 की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां तीन दिन पहले घोषित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ सेलेक्शन पोस्ट (फेज-4) की परीक्षा पांच, 15 एवं 18 नवंबर, साइंटिफिक असिस्टेंट इन इंडिया मैट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट-2017 की परीक्षा 20 एवं 25 नवंबर होगी।
कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल-2017 (टियर-2 एवं टियर-3) 27 से 30 नवंबर के बीच तथा दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल-2016 भर्ती परीक्षा सात से 10 दिसंबर के बीच होंगी। एसआई सीएपीएस, एएसआई सीआईएसएफ, एसआई दिल्ली पुलिस-2017 (पेपर-2) की परीक्षा 15 दिसंबर को होगी।
जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल-2017 (पेपर-1) की परीक्षा पांच जनवरी से दो मार्च 2018 के बीच, कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेविल-2017 (टियर-1) परीक्षा चार मार्च से 26 मार्च 2018 के बीच होंगी।
इसके अतिरिक्त स्टेनोग्राफर ग्रेड सी लिमिटेड डिपार्टमेंट कम्पटेटिव परीक्षा-2017, मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा-2016 (पेपर-2) तथा अपर डिवीजन क्लर्क लिमिटेड डिपार्टमेंट कम्पटेटिव परीक्षा-2017 की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी।
बताते चलें कि मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल)-2016 की 30 अप्रैल से 11 जून के बीच हुई ऑफलाइन परीक्षा के दौरान पेपर आउट होने के कारण पूरी परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
यह परीक्षा अब 16 सितंबर से 26 जून के बीच होगी, जिसमें पूरे देश में तकरीबन 62 लाख और मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एवं बिहार से करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसी तरह स्टेनो सीएंडडी 2017 परीक्षा 11 से 14 सितंबर के बीच होगी। मध्य क्षेत्र से एक लाख 60 हजार 71 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
पीसीएस जे के इंटरव्यू की तारीख बदलीं
पीसीएस जे के साक्षात्कार की तिथियों में लोक सेवा आयोग ने संशोधन किया है। आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि अब इंटरव्यू 26 सितंबर के स्थान पर तीन अक्तूबर से शुरू होंगे।
उन्होंने कहा है कि अनुक्रमांक 029566 से लेकर 033815 तक के इंटरव्यू 26 सितंबर के स्थान पर तीन अक्तूबर को होंगे।
इसी तरह 033907 से 03858 अनुक्रमांक तक के इंटरव्यू 27 सितंबर के स्थान पर चार अक्तूबर और 038574 से 040191 अनुक्रमांक तक के इंटरव्यू 28 सितंबर के स्थान पर पांच अक्तूबर को होंगे।
उन्होंने कहा है कि अनुक्रमांक 029566 से लेकर 033815 तक के इंटरव्यू 26 सितंबर के स्थान पर तीन अक्तूबर को होंगे।
इसी तरह 033907 से 03858 अनुक्रमांक तक के इंटरव्यू 27 सितंबर के स्थान पर चार अक्तूबर और 038574 से 040191 अनुक्रमांक तक के इंटरव्यू 28 सितंबर के स्थान पर पांच अक्तूबर को होंगे।