फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex mp jawahar jaiswal arrested in mahesh jaiswal murder case

पूर्व सपा सांसद जवाहर जायसवाल गिरफ्तार, साइकिल से शराब बेच कर पहुंचे सांसदी तक

Sat, 12 Jan 2019 08:38 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 12 Jan 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
ex mp jawahar jaiswal arrested in mahesh jaiswal murder case
जवाहर जायसवाल - फोटो : self

वाराणसी में 2012 में हुए सनसनीखेज महेश जायसवाल हत्याकांड में वांछित चंदौली से सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच ही गए।

विज्ञापन


अरसे से जांच एजेंसियों की आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहे पूर्व सांसद को एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सांसद पर चीनी मिल पर करोड़ों का लोन लेकर न चुकाने के मामले में धोखाधड़ी के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है। वे इस मामले में भी वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद के दमोह में छिपा होने की सूचना एसटीएफ की वाराणसी इकाई को मिली थी। इस पर एसटीएफ की एक टीम ने शनिवार को वहां पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने आरोपी को पहले दमोह पुलिस के पास दाखिल किया और फिर उसे वाराणसी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत भी फरार घोषित कर चुकी है। महेश जायसवाल के सनसनीखेज हत्याकांड में 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित हुआ था। बकौल एसएसपी एसटीएफ जवाहर जायसवाल महाराजगंज चीनी मिल प्रकरण में करोड़ों रुपये की बकाएदारी के मामले में भी वांछित था।

हत्याकांड मामला

वाराणसी के थाना कैंट इलाके में अर्दली बाजार निवासी महेश प्रसाद जायसवाल की 23 अप्रैल 2012 में सरे आम गोलियां चलाकर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। उस समय महेश स्कूटर से सब्जी लेने के लिए निकला था। वापस लौटते समय उसे रेमंड के शो-रूम के सामने गोलियां मारी गई थीं। इस संबंध में वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड में वाराणसी के शातिर अपराधी रोहित सिंह उर्फ  सनी और उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया था। रोहित सिंह को एसटीएफ 2016 में वाराणसी से हुई एक मुठभेड़ में मार चुकी है। अन्य अभियुक्तों के साथ बाद मे इस हत्याकांड में जवाहर जायसवाल व उसके बेटे गौरव जायसवाल का नाम प्रकाश में आया। इन दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

करोड़ों का कर्ज लेकर न चुकाने के मामले में भी है वाछित

जवाहर जायसवाल महराजगंज ठूंठीबारी में जेएचवी गडौरा शुगर मिल का मालिक है। इस मिल पर किसानों के गन्ने का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। इसका भुगतान न किए जाने के मामले में ठूंठीबार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में महराजगंज के सीजेएम ने कुछ दिन पहले तीन जनवरी को जवाहर जायसवाल की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी कर दिया था। जवाहर जायसवाल इस मामले में भी वांछित था।

जहरीली शराब कांड में दर्ज हुआ था मुकदमा

कक्षा आठ पास चर्चित शराब कारोबारी जवाहर जायसवाल पर पूर्व में वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के सोयेपुर जहरीली शराब कांड में मुकदमा दर्ज हुआ था। कैंट थाने में जवाहर के खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।

साइकिल से शराब बेच कर पहुंचे सांसदी तक
जानकारी मिली है कि 80 के दशक में जवाहर जायसवाल साइकिल और फिर बाइक से देशी शराब बेचता था। बाद में वह शराब के कारोबार में लिकर किंग कहलाने लगा था।

हेलीकाप्टर खरीदने की अर्जी भी दी थी
कांग्रेस से जुड़ने के बाद 90 के दशक में उसने एक बार राजीव गांधी सरकार में हेलीकाप्टर खरीदने के लिए अर्जी दी थी। पर तकनीकि कारणों से उसकी मंशा पूरी नहीं हो सकी थी। उस समय वह कांग्रस का जिलाध्यक्ष था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed