{"_id":"606629698ebc3ec4ac069228","slug":"ex-mp-dhananjay-singh-gone-underground-after-getting-bail-lucknow-news-lko572254484","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ जेल से रिहा होते ही अंडरग्राउंड हुए पूर्व सांसद धनंजय, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ जेल से रिहा होते ही अंडरग्राउंड हुए पूर्व सांसद धनंजय, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। कमिश्नरेट की फजीहत कराने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई है। वहीं जेल से रिहा होने के बाद जौनपुर पहुंचते ही पूर्व सांसद अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक अजीत हत्याकांड में वह आरोपी हैं और लखनऊ से वांछित भी हैं।
विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की शाम 8.30 बजे मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना क े पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शूटर गिरधारी सहित चार आरोपियों के बयान के आधार पर जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह को हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट भी हासिल कर लिया था। वहीं 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस की सक्रियता देखते हुए पूर्व सांसद ने प्रयागराज के एमपी एमएलए कोर्ट में पुराने मामले में पांच मार्च को समर्पण कर दिया था। पूर्व सांसद धनंजय को नैनी जेल भेजा गया। फिर वहां से फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था। 25 दिन जेल में रहने के बाद भी विभूतिखंड पुलिस ने वारंट बी नहीं भेजा। मंगलवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को पूर्व सांसद जेल से रिहा होकर जौनपुर पहुंच गए तो कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई। दो टीमें गठित कर उनकी तलाश में दबिश देने लगीं।