फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex delivery boy arrested in 5 crore fraud in amazon

अमेजन कंपनी के पांच करोड़ रुपये उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा, पूर्व डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
ex delivery boy arrested in 5 crore fraud in amazon
मड़ियांव पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम ने अमेजन कंपनी को पांच करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए जालौन के उरई निवासी मेहित प्रजापति को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह का कहना है कि गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है। गिरोह करीब एक साल से अमेजन कंपनी से धोखाधड़ी कर रहा था। सिर्फ मेहित ने ही 15 से 20 लाख रुपये कमाए हैं। उसके दो बैंक खाता सीज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मेहित मूलरूप से मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला है। वह अमेजन कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। कंपनी की तरफ से उसे एक आईडी दी गई थी। कंपनी की कार्यप्रणाली जानने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और धोखाधड़ी का काम शुरू कर दिया। कंपनी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए प्रोडक्ट की वर्चुअल बुकिंग और वर्चुअल डिलीवरी का फर्जीवाड़ा करते हुए वह अपने खाते में भुगतान की रकम मंगाने लगा। पूछताछ में मेहित ने बताया कि एक साल के दौरान उसने कंपनी में 600 से अधिक प्रोडक्ट बुक कराए और भुगतान अपने बैंक ऑफ इंडिया व एक्सिस बैंक स्थित खातों में मंगाया। उसने 15 से 20 लाख रुपया कमाने की बात कुबूली है। पुलिस ने उसके दोनों बैंक खातों की पड़ताल की तो इतनी ही रकम जमा पाई गई। उसके दोनों खाते पुलिस ने सीज करा दिए हैं। पुलिस को उसके पास से दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड व अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जुलाई में अमेजन कंपनी के प्रतिनिधि ने कंपनी का करीब पांच करोड़ रुपये ऑनलाइन उड़ाने का आरोप लगाते हुए मड़ियांव कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। मड़ियांव पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम ने कंपनी का डाटा एनालिसिस किया तो मेहित का फोन व बैंक खाता नंबर मिला। मेहित को थाना बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने सच कुबूल कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि गिरोह में कुछ और लोग भी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। खुलासा करने वाली टीम में साइबर क्राम सेल मड़ियांव के निरीक्षक मो. अहमद, उपनिरीक्षक सुरेश गिरि, आरक्षी अजय प्रताप सिंह, हरिकिशोर, अर्चित कुमार, आशीष कुमार सिंह व संतोष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बैंक में एग्जिक्यूटिव के तौर पर शुरू की थी नौकरी
इंस्पेक्टर ने बताया कि मेहित प्रजापति ने पढ़ाई के बाद एक्सिस बैंक नई दिल्ली में नौकरी से शुरुआत की थी। वह बैंक में बिजनेस डवलपमेंट एग्जिक्यूटिव के पद पर था। छह महीने उसने बैंक में नौकरी की इसके बाद अमेजन कंपनी में डिलीवरी बॉय बन गया। हालांकि, वहां भी वह ज्यादा दिन नहीं टिका। कंपनी की कार्यप्रणाली को समझने के बाद उसके दिमाग में वर्चुअल बुकिंग और डिलीवरी का आइडिया आया और उसने धोखाधड़ी शुरू कर दी।

महंगे प्रोडक्ट बुक कराकर हड़पता था रकम
मेहित प्रजापति ने बताया कि वह अमेजन कंपनी में महंगे प्रोडक्ट की ही वर्चुअल बुकिंग कराता था। इस तरह से उसे अधिक से अधिक रकम मिलती थी। वह ज्यादातर पीतल व तांबे की मूर्तियां और बर्तनों की बुकिंग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed