फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ex BSP MLA vijay Kumar arrested in shikhar Murder Case in Barabanki

यूपी: हाईप्रोफाइल शिखर हत्याकांड में पूर्व विधायक गिरफ्तार, चार साल पहले मिला था शव

Sat, 02 Feb 2019 03:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Feb 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Ex BSP MLA vijay Kumar arrested in shikhar Murder Case in Barabanki
प्रतीकात्मक तस्वीर
चार साल पूर्व हुए हाई प्रोफाइल इं. शिखर हत्याकांड में नामजद गोरखपुर के बांसगांव के पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार को बदोसरांय पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मामले की दूसरी आरोपी शिक्षाधिकारी मृदुला आनंद अब भी फरार हैं। 
विज्ञापन


बहराइच निवासी इं. शिखर श्रीवास्तव 19 जनवरी 2015 को घर से लखनऊ निवासी शिक्षाधिकारी मृदृला आनंद से मिलने निकला था। दूसरे दिन सुबह युवक का शव बाराबंकी जिले के बदोसरांय थाना क्षेत्र के बरदरी के पास मिला था। 
विज्ञापन


मृतक के पिता विजय श्रीवास्तव ने थाना बदोसरांय में उसी दिन गोरखपुर की विधानसभा बांसगांव के तत्कालीन विधायक डॉ. विजय कुमार व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदृला आनंद के खिलाफ अपहरण, हत्या, हत्या की साजिश रचने व शव को छिपाने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप था कि मृदृला आनंद जब बहराइच में डीआईओएस के पद पर तैनात थी, तो उसके बेटे शिखर को नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। पैसा वापस न करना पड़े इसके लिए बेटे की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने विवेचना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी से शिखर के संबंधों के चलते हत्या के सुबूत इकट्ठा किए थे। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए एडीजी कानून व्यवस्था को वारदात में नामजद पूर्व विधायक व उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदृला आनंद की गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का समय दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी विधायक पर घोषित था 25 हजार का इनाम
चार साल पूर्व हुए इं. शिखर हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक को बाराबंकी शहर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया है, आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी को पुलिस लगी है।
- डॉ. सतीश कुमार, पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed