फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Evidence gathered to determine the cause of the fire

Lucknow News: अग्निकांड की वजह जानने के लिए जुटाए साक्ष्य

Wed, 24 Jun 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Evidence gathered to determine the cause of the fire
अ​ग्निकांड वाली बि​ल्डिंग से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक की टीम।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी स्थित बिल्डिंग में सोमवार को हुए अग्निकांड मामले में मंगलवार की सुबह एसआईटी के पहुंचने से पहले फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। छानबीन में प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

अग्निकांड मामले की विवेचना अलीगंज थाने के अतिरिक्त निरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस ने सोमवार को ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें भवन स्वामी वीरेंद्र शुक्ला, एनिमेशन सेंटर के संचालक तुषांक कृष्ण जायसवाल, पेटशॉप के मालिक रामकृष्ण उपाध्याय, नेटवर्किंग का काम करने वाले सुरेश कुमार, धीरेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला व अन्य शामिल हैं। इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। वीरेंद्र के परिवार के धीरेंद्र और सुरेंद्र की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर चल रही है जांच
पुलिस भवन संचालन, अग्नि सुरक्षा उपायों, फायर एनओसी, बिजली कनेक्शन व अन्य अनुमतियों के बारे में जांच कर रही है। इसके लिए एलडीए, फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत निदेशालय समेत अन्य विभागों से तकनीकी एवं अभिलेखीय रिपोर्ट मांगी गई है। सभी आरोपियों पर उनका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। जेसीपी का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात होता रहा पोस्टमार्टम
शवों की पहचान के बाद पुलिस ने पहले परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शासन के निर्देश पर सोमवार रात में ही शवों के पोस्टमार्टम शुरू कर दिए गए। मंगलवार तड़के तक सभी शवों के पोस्टमार्टम का काम पूरा हो गया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए। मृतकों के परिवार वालों को प्रशासन की ओर से सहायता राशि देने का काम भी जारी है।

अग्निकांड वाली बिल्डिंग से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक की टीम। 

अग्निकांड वाली बिल्डिंग से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक की टीम। - फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed