फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   everybodys eyes now on priyanka gandhi

रोड शो में सबकी नजरें प्रियंका पर थीं पर नहीं दिया कोई भाषण

Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Feb 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
everybodys eyes now on priyanka gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : self
महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर गईं प्रियंका गांधी पर सोमवार को कई लोगों की नजरें रहीं। आम लोगों, राजनीतिक विश्लेषकों, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और लखनऊ में उनके पहले रोड शो में शामिल हुए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं की नजरें उन पर टिकी रहीं। इतना ही नहीं, केंद्र एवं उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा भी प्रियंका के हर एक कदम पर नजरें गड़ाए हुए है।
विज्ञापन


प्रियंका के लखनऊ के कार्यक्रम में एक बात गौर करने लायक रही कि कांग्रेस महासचिव के तौर पर पहला रोड शो करने के बाद भी उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया और न ही सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी की। 
विज्ञापन


बहरहाल, प्रियंका के लिए राजनीति एवं परिवार और सार्वजनिक एवं निजी जीवन की सीमा रेखाएं उस वक्त धुंधली पड़ती दिखी जब भाजपा के एक सांसद ने उनके कपड़ों को लेकर महिला विरोधी टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती से भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में पत्रकारों से कहा कि प्रियंका जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती हैं। जैसे ही वह क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने महिला विरोधी टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद की आलोचना की।

प्रियंका ने आज ट्विटर पर दस्तक दी और कुछ ही घंटों के भीतर उनके 95 हजार से अधिक फॉलोवर हो गए।

सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में वाड्रा ने प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि भारत के लोगों की सेवा और उत्तर प्रदेश में आपके काम के नए सफर पर आपको मेरी शुभकामनाएं पी (प्रियंका)। आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त, परफेक्ट पत्नी और अपने बच्चों के लिए बेहतरीन मां रही हैं। 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के बहनोई वाड्रा ने कहा कि बदले की भावना वाला और जहरीला राजनीतिक माहौल है। लेकिन मैं जानता हूं कि लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और अब हम उन्हें भारत के लोगों को सौंपते हैं। कृपया उन्हें सुरक्षित रखें।

विदेश में संपत्तियां खरीदने और राजस्थान के बीकानेर में जमीन आवंटन से जुड़े मामलों में वाड्रा के खिलाफ जांच चल रही है। पिछले हफ्ते वह पूछताछ के सिलसिले में तीन बार ईडी के समक्ष पेश हुए। मंगलवार को भी वह जयपुर में ईडी के सामने पेश हो सकते हैं।

1997 में वाड्रा से शादी करने वाली प्रियंका ने बीते बुधवार को अपने पति का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा था कि वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं। मैं अपने परिवार का समर्थन करती हूं।  प्रियंका बुधवार को अपने पति को ईडी के दफ्तर तक छोड़ने आई थीं।

सोमवार को लखनऊ में प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई बुजुर्गों ने कहा कि प्रियंका में अपनी दादी इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। प्रियंका ने अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ राज्य में पहले भी चुनाव प्रचार किए हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस महासचिव के तौर पर रोड शो करने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं बोला।

जब प्रियंका का रथ आगे बढ़ रहा था, उत्साही लोग और पार्टी कार्यकर्ता उनकी एक अदद तस्वीर लेने के लिए बेसब्र दिखे। प्रियंका के रथ पर रास्ते में खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा करते दिखे। कुछ पोस्टरों में प्रियंका को शेर पर सवार दुर्गा माता के अवतार में दिखाया गया। 

होर्डिंगों और बैनरों पर लिखा नजर आया कि मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इसके आगे की लाइन है, दहन करो झूठे मक्कारों की लंका, बहन प्रियंका, बहन प्रियंका...।

कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका सेना’ भी बना ली। उन्हें गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहने देखा गया जिस पर प्रियंका की तस्वीर थी।  इससे पहले, भाजपा सांसद द्विवेदी की टिप्पणी की निंदा करते हुए मोइली ने ट्वीट किया कि लिंगभेदी और अनुचित टिप्पणियां पुरुषवादी और महिला विरोधी मानसिकता दर्शाती हैं। महबूबा ने कहा कि कोई महिला क्या पहनना पसंद करती है, इससे किसी और को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। 

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा कि दुखद है कि आज की आधुनिक दुनिया में भी पितृसत्ता और लिंगभेद हमेशा अपना बदसूरत सिर उठा लेते हैं और इसे आम बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed