फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Event in memory of Kaifi Azmi postponed

Lucknow News: कैफी आजमी की स्मृति में होने वाला आयोजन स्थगित

Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Event in memory of Kaifi Azmi postponed
लखनऊ। ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी की ओर से मशहूर शायर कैफी आजमी की पुण्यतिथि पर आगामी 10 मई को होने वाले आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। यह आयोजन कब होगा, फिलहाल इसकी जानकारी अभी एकेडमी की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

10 मई को कैफी आजमी एकेडमी में दो सत्रों में आयोजन होना था। पहले सत्र में कैफी आजमी और आज का अहद शीर्षक से सेमिनार होना था और दूसरे सत्र में मुशायरे का आयोजन किया जाना था। शायर जौहर कानपुरी को इस साल का कैफी आजमी एकेडमी अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी। एकेडमी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी फराहिम हुसैन ने बताया कि एकेडमी के महासचिव सईद मेहंदी पांच मई को गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी के चलते अब 10 मई को होने वाला आयोजन फिलहाल संभव नहीं है। आगे की तारीख पर बाद में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed