फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even after having three sons, 95-year-old lady in lucknow old age home

वृद्धाश्रम में पड़ी है मां, तीन दिन से नहीं खाया खाना, जब बेटों से किया संपर्क तो दिया ये जवाब

Fri, 05 Jan 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Even after having three sons, 95-year-old lady in lucknow old age home
वृद्धावस्था में बीमार गंगा देवी - फोटो : amar ujala

जिस मां के तीन बेटे हों, तीनों ही कमाने-खाने वाले। इसके बावजूद मां वृद्धाश्रम में मृत्युशैय्या पर हो...। तो आप ऐेसी औलाद को क्या कहेंगे...? अपने जीवन की 95 सर्दियां देख चुकी मां के लिए बेटों के दिल ठंडे पड़ चुके हैं। कोई उसे साथ रखना तो दूर, मिलने तक नहीं आता।

विज्ञापन


गंगा देवी नाम की यह बूढ़ी मां लखनऊ में जानकीपुरम के वृद्धाश्रम में रह रही हैं। वह तीन साल पहले भटकते हुए यहां पहुंची थी। उनके तीन बेटे हैं, इनमें से एक बेटा पल्टन छावनी में रहता है। वह जवाहर भवन में ड्राइवर का काम कर रहा है।
विज्ञापन


वृद्धाश्रम के निदेशक अर्जुन सिंह ने बेटे से संपर्क किया, लेकिन उसने मुलाकात करने से भी इन्कार कर दिया। वह मां को अपने साथ ले जाने के लिए भी तैयार नहीं है। गंगा देवी के एक बेटे की मौत हो हो चुकी है। गंगा देवी का एक और बेटा विकास नगर सेक्टर तीन में रहता है। वह भी ड्राइवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन सिंह ने उससे भी संपर्क किया, लेकिन उसने भी मिलने से इन्कार कर दिया। गंगा देवी का तीसरा बेटा  एक प्राइवेट टैक्सी चलाता है। वह कभी अपनी मां से मिलने नहीं आया। अर्जुन सिंह ने बताया कि वह सभी प्रयास कर चुके हैं, गंगा देवी का स्वास्थ्य बेहद खराब है।

तीनों बेटों के परिवारों में बांट दी संपत्ति

Even after having three sons, 95-year-old lady in lucknow old age home
बीमार गंगा देवी - फोटो : amar ujala
अर्जुन सिंह ने बताया कि तीन दिन से गंगा देवी ने कुछ नहीं खाया है। डॉक्टर को दिखाया है, लेकिन वह भी उनकी उम्र के आधार पर बहुत मदद करने की स्थिति में नहीं है। उम्र की वजह से आई कमजोरी भोजन नहीं करने से और बढ़ रही है।

अर्जुन सिंह ने बताया कि गंगा देवी के पति की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी, तभी संपत्ति को तीनों बेटों के परिवारों में बांट दिया गया। बीते तीन दिन से बेटों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वे ‘हमसे मतलब नहीं’ होने की बात कहकर मिलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed