{"_id":"695ad1cd2e2b09e1b50a1f19","slug":"even-after-10-days-the-thief-is-still-at-large-citizens-met-the-police-officer-lucknow-news-c-13-knp1002-1545905-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 दिन बाद भी चोर पकड़ से दूर, थानेदार से मिले नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 दिन बाद भी चोर पकड़ से दूर, थानेदार से मिले नागरिक
Mon, 05 Jan 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई थाने में ज्ञापन साैंपते इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य।
लखनऊ। पीजीआई की वृंदावन योजना निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार दिलीप कुमार गुप्ता के घर हुई चोरी का अब तक खुलासा न होने से इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन के लोगों ने रविवार को पीजीआई थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिला अध्यक्ष एमपी मिश्र के मुताबिक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। बावजूद इसके पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। संगठन के लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने व चोरी किया गया सामान बरामद किए जाने की मांग की है। 25 दिसंबर को दिलीप कुमार के घर से चोर ताला तोड़कर लोडर में सामान भरकर ले गए थे। घटना के वक्त वह परिवार के साथ कानपुर गए थे।