फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eve teasing with student in bbau

बीबीएयूः छात्रा से छेड़खानी के विरोध में मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Feb 2021 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Eve teasing with student in bbau
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को अराजक छात्रों ने विवि परिसर में एक शोध छात्रा के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के भाई ने जब विरोध किया तो उसे पीट दिया।
विज्ञापन

भाई की नाक से खून आता देख छात्रा बेहोश हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। छात्रा का भाई भी विवि में पढ़ता है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि वह भाई संग अपने विभाग जा रही थी।
इस दौरान कैंटीन के पास बैठे विवि के ही अन्य विभाग के छात्रों ने वैलेंटाइन को लेकर टिप्पणी की। विरोध पर कुछ छात्र छेड़छाड़ करने लगे।
जब उसके भाई ने विरोध किया तो मनबढ़ छात्रों ने उसे जमकर पीट दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। यह देख छात्रा चीखते हुए बेहोश हो गई। यह देख आरोपी छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विद्यार्थी भाई-बहन को लेकर विवि के हेल्थ सेंटर ले गए। जहां से उसे लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद छात्रा को होश आया। इस दौरान शिक्षकों व अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हालचाल लिया।
वीडियो वायरल, पुलिस दे रही दबिश
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, भाई-बहन की हालत अब सामान्य हैं। एक्सरे कराया जा रहा है। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे दबंगों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। देर रात तक दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर विवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी शुरू हो गई है।

होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
बीबीएयू की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि घटना का संज्ञान विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रॉक्टर ने बताया कि विवि प्रशासन नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed