फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasers misbehave with girl in barabanki

बेखौफ शोहदे: कॉलेज से चंद कदम की दूरी पर फाड़े लड़की के कपड़े

Wed, 30 Sep 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 30 Sep 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
eve teasers misbehave with girl in barabanki

बाराबंकी के जनेस्मा कॉलेज की एक छात्रा से कुछ शोहदों ने दिनदहाड़े छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। छात्रा को बचाने आगे आए एक अधिवक्ता से भी शोहदों ने अभद्रता की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती जनेस्मा कॉलेज में बीए की छात्रा है। उसने बताया कि सर्वेश उसके मोबाइल पर फोन कर काफी दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा का आरोप है कि मंगलवार दोपहर जब वह कॉलेज जा रही थी तभी रास्ते में उसने उसका फोन छीन लिया और एक दुकान में घुस गया।
विज्ञापन


जब वह मोबाइल लेने दुकान में पहुंची तो सर्वेश व उसके दो अन्य साथियों ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर शोहदों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। यह देख अधिवक्ता उत्तम वहां पहुंच गए। उन्होंने छेड़खानी का विरोध किया तो शोहदों ने वकील से भी अभद्रता की और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होते ही कचहरी के अन्य वकील आक्रोशित हो उठे। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री हिसालबारी किदवई के साथ कोतवाली पहुंची छात्रा ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

फुस्स हो गया पुलिस का अभियान

eve teasers misbehave with girl in barabanki

स्कूल-कॉलेजों के पास छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाने की योजना बनाई थी। एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा था कि वह सभी स्कूल कॉलेजों के पास सादी वर्दी में पुलिस तैनात करेंगे जो इस तरह की हरकत करने वाले शोहदों पर नजर रखेंगे।

लेकिन इसके बावजूद शहर में अभी तक ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया गया है। इसी का नतीजा है कि जनेस्मा कॉलेज की एक छात्रा को शोहदों की छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा है।

एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है, स्कूल व कॉलेज के बाहर छात्राओं से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। इस समय चुनाव ड्यूटी के कारण हर जगह पुलिस लगाना संभव नहीं हो पा रहा है। जनेस्मा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed