फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   etah mla ashish yadav speaks against ramgopal yadav

सपा विधायक ने मुलायम के भाई के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 22 Sep 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Sep 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
etah mla ashish yadav speaks against ramgopal yadav
आशीष यादव
समाजवादी पार्टी में  चल रही अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। रामगोपाल यादव के भांजे अरव‌िंद यादव को गलत कामों के चलते न‌िकाले जाने के बाद अब एटा के सदर विधायक आशीष यादव ने रामगोपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रोफेसर की जमकर ख‌िलाफत की और कहा क‌ि उनके संरक्षण में अवैध काम और शराबखोरी चल रही है। साथ ही वह कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आशीष ने कहा क‌ि रामगोपाल यादव के संरक्षण में उनके गुर्गे भूमाफियागीरी और शराबखोरी में लगे हैं जिससे समाजवादी पार्टी बदनाम हो रही है। उन्होंने कहा क‌ि रामगोपाल के कुछ लोग जिनको उन्होंने राजनीति में प्रवेश करवाया है और संरक्षण दिया है वे कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं साथ ही गलत कामों में लगे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आशीष का कहना है, प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने नेताजी को गुमराह करके एटा, इटावा, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, मेरठ, गाजियाबाद एवं नोएडा में मनचाहे अधिकारियों को पोस्टिंग करवाई है ताकि उनके गुर्गे अवैध काम, बेशकीमती जमीनों पर कब्जा, भूमाफियागीरी और अवैध शराब की तस्करी आसानी से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि  गलत काम करके खूब कमाई हो रही है और चार साल में प्रोफेसर रामगोपाल के गुर्गों की हैसियत अरबों की हो गई है।

आशीष ने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी साथ ही कहा कि अखिलेश ही 2017 में मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा क‌ि हर समाजवादी मुलायम सिंह, अखिलेश और शिवपाल को ही अपना नेता मानता है।

छव‌ि खराब करने वाले होंगे बाहर

etah mla ashish yadav speaks against ramgopal yadav
आशीष यादव
आशीष ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि रामगोपाल यादव की बातों से भ्रमित न हों, हम सभी नेताजी में आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा क‌ि पार्टी की छव‌ि खराब करने वाले और गलत काम करने वाले लोगों की जांच कर उन्हें बाहर क‌िया जाएगा।

बता दें क‌ि बुधवार को मैनपुरी में रामगोपाल यादव के भांजे अर‌व‌िंद यादव के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े सवा सौ से ज्यादा लोगों ने इस्तीफे दे ‌द‌िए थे। बीते द‌िनों एमएलसी अरव‌िंद यादव को पार्टी से ‌न‌िकाले जाने के व‌िरोध में ये कदम उठाया गया था।

वहीं आज करहल में पूर्व एमएलसी सुभाष यादव, पूर्व ‍‌व‌िधायक अन‌िल यादव और पूर्व व‌िधायक मान‌िकचंद यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस करके इस्तीफा देने वालों से कहा क‌ि वे पार्टी के साथ पदों से भी इस्तीफा दें। उन्होंने कहा क‌ि ज‌ितने लोगों ने पार्टी छोड़ी है सभी भूम‌ि, शराब और गल्ला माफ‌िया हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed