फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Essence of singing, writing and family relationships in Chandan Kiwar

Lucknow News: चंदन किवाड़ में गायन, लेखन और पारिवारिक रिश्तों का सार

Wed, 19 Feb 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Essence of singing, writing and family relationships in Chandan Kiwar
पुस्तक के बारे में बतातीं मालिनी अवस्थी।
लखनऊ। हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुकसेलर्स में मंगलवार को लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पहली पुस्तक चंदन किवाड़ पर परिचर्चा हुई। उन्होंने कहा कि किताब में गायन, लेखन, अध्ययन और पारिवारिक रिश्तों का सार है। एक गायिका के रूप में किताब लिखना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।
विज्ञापन

वाणी प्रकाशन ग्रुप से प्रकाशित चंदन किवाड़ पर चर्चा करते हुए मालिनी अवस्थी ने बताया कि किताबों की गहराइयों में जाए बिना इसे समझा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि डिजिटल दुनिया में भी लोग किताबें पसंद करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हमारे जैसे सैकड़ों लोग किताबें लिख रहे हैं और युवा पढ़ भी रहे हैं। किताब में एक संस्कार के स्वरूप में उनके स्वर्णिम अक्षरों में दर्शाया जाता है। मेरे हृदय की नजर में यह एक एतिहासिक ग्रंथ बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि यतींद्र मिश्र ने कहा कि मालिनी अवस्थी ने गायिका के रूप में देश ही नहीं, विश्व में भी पहचान बनाई है। अब वह लेखन की दुनिया में भी सफलता हासिल कर रही हैं। गायिका और लेखन से उनके विचारों को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे गाती नहीं, बल्कि उसे संभव जतन से जीती हैं। वह संगीत के भावों को किताब के रूप में लेकर आई हैं।

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ल ने डिजिटल युग में किताबें जीवित रखने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल बुकसेलर्स लखनऊ का लैंडमार्क है। इसकी पहचान बहुत पुरानी है। परिचर्चा में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed