{"_id":"5c7ab48bbdec22271f343855","slug":"error-found-in-constable-recruitment-2018-selection-of-165-cancelled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती 2018 के घोषित परिणाम में मिली गड़बड़ी के बाद 165 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती 2018 के घोषित परिणाम में मिली गड़बड़ी के बाद 165 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त
Sat, 02 Mar 2019 10:21 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
constable
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती 2018 में मानकों की अनदेखी कर डेढ़ सौ से अधिक अभ्यर्थियों का चयन सिपाही के पद पर कर लिया गया। शिकायत के बाद होमगार्ड कोटे से आए 397 अभ्यर्थियों में से 165 का चयन निरस्तर कर दिया गया है और बाकी 232 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की दोबारा जांच की जा रही है। नियमों की अनदेखी के मामले में भर्ती बोर्ड ने जांच कराने का फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार पिछले महीने की 18 तारीख को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 23520 सिपाही नागरिक पुलिस और 18000 पीएसी के पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित किया था। इसमें क्षैतिज आरक्षण के तहत होमगार्ड कोटे के भी 397 अभ्यर्थी चयनित किए गए। होमगार्ड कोटे से चयन के लिए कम से कम तीन वर्ष होमागार्ड में ड्यूटी अनिवार्य है। यानी जो होमगार्ड कोटे के तहत आवेदन कर रहा है उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। परिणाम जारी होने के बाद भर्ती बोर्ड को शिकायत मिली कि ऐसे कई अभ्यर्थी होमगार्ड कोटे से सिपाही बन गए हैं जो निर्धारित मानक पूरा नहीं करते हैं।
भर्ती बोर्ड ने जांच की तो 397 में से 165 अभ्यर्थी ऐसे मिले जिनका चयन होमगार्ड कोटे से चयन हो गया था जिनकी उम्र 21 वर्ष से कम है। इन सभी का चयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। वहीं अन्य 232 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पुन: जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अभिलेखों का सत्यापन करने वाले बोर्ड को भी नोटिस देकर इस बाबत जवाब मांगा गया है।

232 अन्य चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का कराया जा रहा दोबारा सत्यापन
भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि होमगार्ड कोटे से आए अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच होमगार्ड मुख्यालय को भेजकर कराई जाएगी। यदि किसी ने होमगार्ड का फर्जी प्रमाणपत्र लगाया है तो उक्त अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि होमगार्ड कोटे के 232 अन्य चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसके लिए 5 मार्च को उक्त सभी 232 अभ्यर्थियों को दोबारा भर्ती बोर्ड के मुख्यालय बुलाया गया है जहां वह रिटायर्ड आईजी आरके चतुर्वेदी की देखरेख में अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा।
खाली पदों को होमगार्ड कोटे से ही भरेंगे
भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिन चयनित अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त किया गया है उनके स्थान पर होमगार्ड कोटे से ही अन्य अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। लेकिन उनका चयन करने से पहले होमगार्ड विभाग से संबंधित के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद चयन सूची में उन्हें शामिल किया जाएगा।