फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   EOW arrested the accused of cheating of lakhs

Lucknow News: लाखों की ठगी के आरोपी को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
EOW arrested the accused of cheating of lakhs
गिरफ्त में आया आरोपी पुलिस के साथ।
लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने अयोध्या रोड से लाखों की ठगी के आरोपी अनिल कुमार तिवारी उर्फ डॉक्टर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2009 में बंगलुरु में मेसर्स यूनी पे टू यू मार्केटिंग प्राइवेट लि. नाम से ऑनलाइन कंपनी स्थापित की थी। इस कंपनी की शाखा उन्नाव में खोली गई थी।
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू के मुताबिक गिरोह ने शाखा खोलने के बाद अपने ऐजेंट के माध्यम से भोली भाली जनता के बीच आकर्षक एवं लोक लुभावनी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। 10 माह में रकम दोगुना करने का झांसा दिया। इसके अलावा फिक्स डिपोजिट करने पर अधिक ब्याज देने का वादा कर लोगों से लाखों रुपये जमा करा लिए। रकम इकट्ठा हो जाने पर कंपनी ने निवेशकों के जमा धन को वापस किए बिना शाखा बंद कर दिया। इसके बाद लाखों रुपये लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


इस मामले में उन्नाव के थाना कोतवाली में वर्ष 2013 में एफआईआर दर्ज की गई थी। शासन के आदेश पर मामले की विवेचना 22 नवंबर 2013 को ईओडब्ल्यू लखनऊ को ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में ईओडब्ल्यू लखनऊ की ओर से कुल छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी अनिल कुमार तिवारी कंपनी का सक्रिय सदस्य था। गिरोह का संचालक मुकनधन गनगम मलेशिया का रहने वाला है, जिसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है। सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed