फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Entry fee of monuments and parks will not increase this year, Monument Committee Board did not approve it

Lucknow: इस साल नहीं बढ़ेगा स्मारकों और पार्कों का प्रवेश शुल्क, स्मारक समिति बोर्ड ने नहीं दी मंजूरी

Fri, 02 May 2025 11:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 11:10 AM IST
सार

स्मारक समिति बोर्ड ने स्मारकों और पार्कों का प्रवेश शुल्क बढ़ाने के लिए मंजूरी नहीं दी है। बोर्ड ने बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्थगित कर दिया।
 

विज्ञापन
Entry fee of monuments and parks will not increase this year, Monument Committee Board did not approve it
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज के महापुरुषों के नाम पर बने स्मारकों और पार्कों में प्रवेश का शुल्क इस साल नहीं बढ़ेगा। स्मारक समिति की 29 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को बोर्ड ने पास किया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव के तहत प्रवेश पर पांच रुपये, मासिक पास पर 50 रुपये और छमाही पास शुल्क 100 रुपये बढ़ाया जाना था। इसे बोर्ड ने नामंजूर कर दिया। इस साल भी पूर्व की तरह ही प्रवेश शुल्क 25 रुपये, मासिक पास 450 रुपये और छमाही पास का शुल्क 1700 रुपये ही रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UPSSSC के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में एक बार शामिल होने वाले तीन साल तक होंगे पात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है


बोर्ड ने स्मारक समिति की आय बढ़ाने के लिए वीमेन पावर लाइन के पास की पार्किंग, बुद्ध विहार पार्किंग तथा गोमती विहार खंड एक की पार्किंग को पीपीपी मॉडल पर देने के लिए मंजूरी दी है। गोमती नगर में 1090 के पास ही तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास किया है।

बोर्ड ने स्मारक समिति के अधीन संपत्तियों में खाली जगहों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए भी मंजूरी दी है। लखनऊ में आठ और नोएडा में दो स्टेशन बनेंगे। बौद्ध विहार शांति उपवन के पुस्तकालय को भी पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। लखनऊ व नोएडा के स्मारकों में 500-500 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed