{"_id":"5c9a581fbdec22141454873d","slug":"entrance-will-be-on-1027-seats-of-pg-and-super-specialty-registration-till-morning-of-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की 1027 सीटों पर होगा प्रवेश, देखें काउंसलिंग शिड्यूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की 1027 सीटों पर होगा प्रवेश, देखें काउंसलिंग शिड्यूल
Tue, 26 Mar 2019 10:19 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडी-एमएस और डीएम-एमसीएच की 1027 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मंगलवार से शुरू होंगे। एमडी-एमएस की 901 और डीएम-एमसीएच की 126 सीटें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में हैं। इन सभी सीटों पर प्रवेश नीट पीजी-2019 के जरिये हो रहा है।
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि डीएम-एमसीएच की कुल 126 सीटों में से केजीएमयू में 42, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में नौ, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में 14, एसजीपीजीआई में 59 सीटें और इलाहाबाद व मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक-एक सीट है।
इसी तरह एमडी-एमएस की कुल 901 सीटों में से केजीएमयू में 231, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में 110, इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में 94, आगरा मेडिकल कॉलेज में 102, मेरठ मेडिकल कॉलेज में 69, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में 31, एसजीपीजीआई में 22, झांसी मेडिकल कॉलेज में 71, गोरखपुर में 67, उप्र आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में 81, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा में 08 और आरआईओ सीतापुर में 15 सीटें हैं।

काउंसलिंग शिड्यूल
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 26 मार्च शाम 4 बजे से 29 मार्च सुबह 11.30 बजे तक
- मेरिट लिस्ट : 30 मार्च
- ऑनलाइन चॉइस फिलिंग : 2 से 4 अप्रैल
- परिणाम की घोषित करने की तिथि : 5/7 अप्रैल
- सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि : 7 से 11 अप्रैल
- आवंटित सीट पर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल शाम 5 बजे तक