{"_id":"6a4faeb9a9753c08db04f81f","slug":"entrance-exam-in-lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1820841-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 77 फीसदी विद्यार्थियों ने दी एलएलबी इंटीग्रेटेड व बीबीए की प्रवेश परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 77 फीसदी विद्यार्थियों ने दी एलएलबी इंटीग्रेटेड व बीबीए की प्रवेश परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
- 21 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 9,661 अभ्यर्थी हुए शामिल
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा 2026-27 के तहत बृहस्पतिवार को एलएलबी (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड) और बीबीए की प्रवेश परीक्षाएं संपन्न हुईं। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 77 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
पहली पाली में एलएलबी इंटीग्रेटेड प्रवेश परीक्षा 11 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 6,640 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,121 ने परीक्षा दी, जबकि 1,519 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 77.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
दूसरी पाली में बीबीए प्रवेश परीक्षा 10 केंद्रों पर हुई। 5,841 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4,540 उपस्थित हुए और 1,301 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 77.73 प्रतिशत उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दोनों रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि एलएलबी इंटीग्रेटेड और बीबीए पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों की अच्छी उपस्थिति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रति युवाओं के विश्वास का प्रमाण है।