{"_id":"69f516995defb0e484089b0d","slug":"enraged-by-the-death-of-the-patient-the-family-members-scuffled-with-the-doctors-lucknow-news-c-13-lko1096-1718131-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरीज की मौत से भड़के परिजनों ने डॉक्टरों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरीज की मौत से भड़के परिजनों ने डॉक्टरों से की हाथापाई
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर।
लखनऊ। केजीएमयू ट्राॅमा सेंटर में बृहस्पतिवार रात एक मरीज की मौत के बाद से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हाथापाई की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। संस्थान के चीफ प्राॅक्टर डॉ. आरएस कुशवाहा ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
हरदोई के संडीला निवासी राजकुमार गुप्ता (60) को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन रात को ही मरीज को लेकर ट्रॉमा सेंटर आए। डॉक्टरों ने मरीज की जांच की तो पता चला कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है।
इस दौरान डॉक्टर मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की तैयारी कर रहे थे, तभी मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में रखे कंप्यूटर और प्रिंटर को धकेल दिया। डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो परिजन डॉक्टर से ही भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इससे वहां काफी देर तक चिकित्सकीय कार्य बाधित हुआ। मामला बढ़ता देखकर अफसरों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।