{"_id":"5f626adc9287104f1452eb02","slug":"enmity-with-the-shias-will-transform-pakistan-into-yajidistan-maulana-kalbe-jawad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शियों से दुश्मनी पाकिस्तान को यजीदिस्तान में बदल देगी : मौलाना कल्बे जवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शियों से दुश्मनी पाकिस्तान को यजीदिस्तान में बदल देगी : मौलाना कल्बे जवाद
Thu, 17 Sep 2020 01:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों शिया समुदाय के खिलाफ पाकिस्तान में लाखों लोगों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की थी। इसके बाद पुरी दुनिया में पाकिस्तानी हुकूमत को कड़ा विरोध झेलना पड़ा। इमाम-ए-जुमा व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मौलाना बुधवार को यहां चौक स्थित इमामबाड़ा गुफरानमआब में पत्रकारों से मुखातिब थे।
मौलाना जवाद ने पाकिस्तान में रैली निकालकर शिया समुदाय को काफिर करार देने वाली तंजीम सिपह-ए-सहाबा को आतंकी संगठन बताया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए सिपह-ए-सहाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही एलान किया कि ऐसा न होने पर शिया-सुन्नी उलमा दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास का घेराव करेंगे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जिस तरह शिया से दुश्मनी और यजीद के साथ दोस्ती बढ़ रही है, पाकिस्तान एक दिन यजीदिस्तान में तब्दील हो जाएगा। आतंकी तंजीम सिपह-ए-सहाबा ने रैली निकालकर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के कातिल यजीद की हिमायत में जिंदाबाद के नारे लगाए और शियों के कत्लेआम की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बावजूद पाकिस्तानी सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ है कि पाकिस्तानी सरकार भी उनके साथ है। मौलाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग अमरीकी, इस्राइली व सऊदी अरब हुकूमतों के आलाकार हैं, जो लंबे अरसे से शिया-सुन्नी फसाद फैलाकर पाकिस्तान में शियों के खून की होली खेल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग
ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर लगातार जुल्म हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ को पत्र भेजकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पाकिस्तान में शिया मुसलमानों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग की है।