फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineers built building inspite of court restriction

हाईकोर्ट को ठेंगा दिखा, इंजीनियरों ने बनवा दी बिल्डिंग

Tue, 05 Aug 2014 03:28 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2014 03:28 AM IST
विज्ञापन
engineers built building inspite of court restriction

हाईकोर्ट के आदेश पर सील की गई एक इमारत को पिछले दो महीने में एलडीए के अभियंताओं ने पूरा बनवा दिया।

विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि एक ओर तो एलडीए के इंजीनियर अपनी मुट्ठी गरम कर इस इमारत का निर्माण करवाते रहे।

वहीं इसके ठीक सामने स्थित मदेयगंज चौकी पुलिस ने भी सील इमारत में निर्माण नहीं रोका।

डेढ़ साल पहले हाईकोर्ट के आदेश मुख्य सीतापुर रोड पर कई इमारतों को सील किया गया था।

इसके बावजूद इनमें से एक मदेयगंज पुलिस चौकी की विपरीत दिशा में बनाई जा रही तीन मंजिला अपार्टमेंट का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

यहां पेंटिंग के साथ अब खुलेआम फिनीशिंग का काम किया जा रहा है।

इस इमारत के साथ जिन बिल्डिंगों को सील किया गया था, उनके कुछ बिल्डरों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से अभियंताओं की शिकायत की है।

इसमें कहा गया है कि इस क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर की सरपरस्ती में बिल्डर ने यह बिल्डिंग बनवा दी है। जबकि, सील इमारत के निर्माण को प्राधिकरण में सबसे बड़ा अपराध माना जाता है।


इसके बाद में बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण का रास्ता भी खुल जाता है। इसके बावजूद बिल्डर ने इमारत के निर्माण का दुस्साहस दिखाया और अभियंताओं ने इसमें पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत किए जाने के बाद अब प्राधिकरण के अधिकारी सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed