फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineer murder case: Investigation of Thar jeep owners begins, family says CM should intervene

इंजीनियर हत्याकांड: थार जीप के स्वामियों की जांच शुरू, परिजन बोले- सीएम करे हस्तक्षेप, पकड़े जाएं हत्यारे

Mon, 31 Mar 2025 02:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Mar 2025 02:07 PM IST
सार

बाराबंकी में रविवार देर रात एक इंजीनियर की हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है। परिजनों ने मामले में सीएम योगी के हस्तक्षेप की मांग की है। मृतक इंजीनियर लखनऊ के फतेहगंज का रहने वाला था।

विज्ञापन
Engineer murder case: Investigation of Thar jeep owners begins, family says CM should intervene
मृतक सुमित ओझा व कोतवाली में मौजूद उसके परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार शाम हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र में केवाड़ी गांव के पास लाल रंग की थार जीप और पिकअप के बीच हल्की टक्कर के बाद हुए विवाद में लखनऊ के फतेहगंज नाका निवासी इंजीनियर सुमित ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुमित ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना के बाद तीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा है और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। बाराबंकी पुलिस अब लखनऊ और बाराबंकी जिले में थार जीप के स्वामियों की पहचान करने में जुटी है, जिनका संबंध इस हत्या से हो सकता है। जीप का रंग लाल था, जो महत्वपूर्ण सुराग हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर तरफ छाया ईद का उल्लास... दुआ में उठे हाथ, गले मिल बोले-ईद मुबारक, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईदगाह पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास


सोमवार को सुमित ओझा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस बीच, मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हत्या कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस को किसी भी वक्त अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed