{"_id":"661991bf62a13dc1bb006846","slug":"engineer-federation-submitted-memorandum-against-sdm-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113187-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसडीएम के खिलाफ इंजीनियर महासंघ ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसडीएम के खिलाफ इंजीनियर महासंघ ने ज्ञापन सौंपा
Sat, 13 Apr 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डलमऊ एसडीएम के खिलाफ शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे डिप
डलमऊ (रायबरेली)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट और डलमऊ एसडीएम के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ सड़क पर उतर आया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर न सिर्फ विरोध जताया, बल्कि डीएम को ज्ञापन साैंपकर एसडीएम की मनमानी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। पदाधिकारियाें ने कहा कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो महासंघ बड़ा आंदोलन करेगा।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर श्रीवास्तव, रामा अशीष यादव, रवींद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को सकुल संपन्न कराने की जिम्मेदारी डलमऊ एसडीएम को सौंपी गई है। छह अप्रैल को सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरेनी विधानसभा क्षेत्र में बूथवार कमियों के बारे में बताया गया। आरोप लगाया कि इससे झल्लाए एसडीएम ने आठ अप्रैल को डलमऊ में बैठक बुलाई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार पांडेय के साथ अभद्रता की। इससे साथी सेक्टर मजिस्ट्रेटों में नाराजगी है।
संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि एसडीएम लोकसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। जबरन जेल भेजने की धमकी देते हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, उपजिलाधिकारी डलमऊ आशुतोष कुमार राय ने बताया कि गलत आरोप लगाए जा रहे है। चुनाव को लेकर कार्य कराया जा रहा है।