{"_id":"5e106b938ebc3e880968ffdc","slug":"engine-derailed-during-shunting-many-trains-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरा इंजन, पुष्पक और काठगोदाम सहित कई ट्रेनें फंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरा इंजन, पुष्पक और काठगोदाम सहित कई ट्रेनें फंसीं
Sat, 04 Jan 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jan 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड में शुक्रवार शाम शंटिंग के दौरान एक इंजन पटरी से उतर गया। इससे पुष्पक एक्सप्रेस, काठगोदाम सहित कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। रात आठ बजे इंजन को पटरी पर लाया जा सका। इसके बाद रूट बहाल हो सका।
लखनऊ जंक्शन से शुक्रवार शाम मानकनगर रेलखंड पर इंजन की शंटिंग हो रही थी कि इसी बीच इंजन पटरी से उतर गया। इससे जंक्शन पर आने व यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। पुष्पक एक्सप्रेस को जंक्शन से मुंबई के लिए रात पौने आठ बजे रवाना होना था, लेकिन इंजन डिरेलमेंट से ट्रेन को शाम 7.30 बजे तक प्लेटफार्म पर लगाया ही नहीं जा सका।
इससे यात्री असमंजस में पड़ गए कि कहीं कोहरे के चलते ट्रेन अचानक निरस्त तो नहीं कर दी गई। इस आशंका से यात्री पूछताछ काउंटर पर जुट गए। सही जानकारी मिलने पर यात्री वापस प्लेटफार्म पर लौट गए। कुछ देर बाद जब पुष्पक प्लेटफार्म नंबर छह पर आई तो यात्रियों की जान में जान आई।

Trending Videos
लखनऊ जंक्शन छपरा चकेरी एक्सप्रेस भी लेट
प्रतीकात्मक तस्वीर
दूसरी ओर यार्ड लाइन में इंजन पटरी से उतर जाने के कारण चित्रकूट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं काठगोदाम से चलकर जंक्शन आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस शाम सात बजे आलमनगर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दी गई।
रात 8.30 बजे के बाद ट्रेन लखनऊ जंक्शन पहुंच सकी। इसी तरह लखनऊ जंक्शन छपरा एक्सप्रेस व लखनऊ जंक्शन छपरा चकेरी एक्सप्रेस दो-दो घंटे लेट हो गई। बाराबंकी लखनऊ जंक्शन मेमू व कानपुर सेंट्रल लखनऊ जंक्शन मेमू ऐशबाग तक आई और लखनऊ जंक्शन से कल्याणपुर और बाराबंकी जाने वाली मेमू को ऐशबाग से चलाया गया।