फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enforcement Directorate set to attach property of former MLC Iqbal

अवैध खनन से आकूत साम्राज्य खड़ा करने वाले पूर्व एमएलसी की संपत्तियां जब्त करेगा ईडी, 2500 करोड़ की संपति...

Sun, 20 Sep 2020 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Sep 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate set to attach property of former MLC Iqbal
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बहुजन समाज पार्टी से सहारनपुर के पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। निदेशालय ने पूर्व एमएलसी के खिलाफ हो रही जांच लगभग पूरी कर ली है और जल्द ही उनकी संपती अटैच करने की कार्रवाई कर सकता है। 
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी पर अवैध खनन की काली कमाई से नामी, बेनामी संपति खरीदने के आरोप हैं। शिकायत हैं कि पूर्व एमएलसी ने अवैध तरीके से अकूत दौलत अर्जित की और उसका कई जगह निवेश किया। 
विज्ञापन


मोहम्मद इकबाल ने सहारनपुर में 700 एकड़ भूमि पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी बनाई है। इसके अलावा मसूरी में उनका एक आलीशान होटल की जानकारी भी सामने आ चुकी है। निदेशालय ने पूर्व एमएलसी की कई बेनामी संपतियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय के सूत्र बताते हैं कि पूर्व एमएलसी की करीब 2500 करोड़ रुपये की संपति निशाने की पड़ताल हो रही है जिसमें कई बेनामी संपतियां भी शामिल हैं।  इकबाल पर बसपा शासन के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध खनन कराने का भी आरोप है। 

गौरतलब है कि अवैध खनन के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी पिछले साल हाजी मोहम्मद इकबाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। मोहम्मद इकबाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को कुछ दस्तावेज हाथ लगे थे, जिनसे कई बेनामी संपतियों का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed