फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enforcement Directorate issues notice for Elvish yadav.

सांपों का जहर बेचने का मामला: एल्विश यादव को ईडी ने थमाया नोटिस, पेश होने के लिए मांगी मोहलत

Tue, 09 Jul 2024 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2024 02:02 PM IST
सार

एल्विश यादव ने विदेश में होने की वजह से पेश होने में असमर्थता जताई है। ऐसे में उसे 23 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate issues notice for Elvish yadav.
यूट्यूबर एल्विश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांपों का जहर बेचने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने एल्विश यादव को नोटिस देकर 8 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि उसने विदेश में होने की वजह से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। सूत्रों के मुताबिक एल्विश को पेश होने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गयी है। अब उसे 23 जुलाई को पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगाते हुए नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। नोएडा पुलिस ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ एल्विश यादव के एजेंट और कुछ सपेरों को सांपों का जहर खरीदने के बहाने बुलाकर गिरफ्तार किया था। तत्पश्चात बीते अप्रैल माह में ईडी ने भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोबरा कांड: मशहूर गायक राहुल यादव 'फाजिलपुरिया' से ईडी ने की पूछताछ, गाने में सांपों के इस्तेमाल का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी: चुरुआ हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, बजरंग बली का लिया आशीर्वाद, तस्वीरें


एल्विश यादव पर आरोप लगा था कि वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा व एनसीआर के फॉर्म हाउसों, नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स आदि में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराते हैं। एल्विश यादव ने आरोपों को नकार दिया लेकिन पुलिस की जांच में उनकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें बीती 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

ईडी ने सोमवार को एल्विश के साथ उसके करीबी माने जाने वाले हरियाणा के गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए तलब किया था। फाजिलपुरिया ने ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करा दिया है। बता दें कि इससे पहले एल्विश के साथी ईश्वर यादव और विनय यादव से भी पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed