{"_id":"668bd9591ed9e2cd740563ae","slug":"ed-interrogation-with-rahul-yadav-alias-fajilpuria-in-lucknow-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोबरा कांड: मशहूर गायक राहुल यादव 'फाजिलपुरिया' से ईडी ने की पूछताछ, गाने में सांपों के इस्तेमाल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोबरा कांड: मशहूर गायक राहुल यादव 'फाजिलपुरिया' से ईडी ने की पूछताछ, गाने में सांपों के इस्तेमाल का आरोप
Mon, 08 Jul 2024 10:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:16 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने मशहूर गायक राहुल यादव 'फाजिलपुरिया' से यू-ट्यूबर एल्विश यादव के केस में करीब सात घंटे तक गहन पूछताछ की। उस पर गाने में सांपों का इस्तेमाल करने का आरोप है। जो कि उसे एल्विश यादव ने मुहैया करवाए थे।
विज्ञापन
ईडी की पूछताछ के बाद बाहर आया राहुल यादव फाजिलपुरिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा और पंजाब के मशहूर गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोबरा कांड में गहन पूछताछ की है। राहुल यादव को ईडी ने सोमवार को राजधानी स्थित जोनल कार्यालय तलब करके उसके एक गाने में सांपों का गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर सवाल किए। बता दें कि फाजिलपुरिया और एल्विश करीबी दोस्त बताए जाते हैं। इस मामले में ईडी जल्द एल्विश से पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
दअरसल, ईडी को शक है कि फाजिलपुरिया के गाने के लिए एल्विश ने सांप मुहैया कराए थे, जिसकी वजह से उससे करीब सात घंटे तक पूछताछ की गयी है। फाजिलपुरिया ने गुरुग्राम से जननायक जनता पार्टी के टिकट पर हालिया लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि जमानत जब्त हो गयी थी।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगाते हुए नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। नोएडा पुलिस ने संस्था के पदाधिकारियों के साथ एल्विश यादव के एजेंट और कुछ सपेरों को सांपों का जहर खरीदने के बहाने बुलाकर गिरफ्तार किया था। तत्पश्चात बीते अप्रैल माह में ईडी ने भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन