{"_id":"615156d08ebc3e0b9d08ec4b","slug":"enforcement-directorate-grilled-samajwadi-party-leader-azam-khan-in-sitapur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: मनी लांड्रिंग मामले में सपा सांसद आजम खां से जेल में कई घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: मनी लांड्रिंग मामले में सपा सांसद आजम खां से जेल में कई घंटे तक पूछताछ
Mon, 27 Sep 2021 10:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:59 AM IST
सार
मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को फिर सपा नेता व रामपुर के सांसद आजम खां से सीतापुर जेल में पूछताछ की।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खां से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सीतापुर जेल में पूछताछ की है। वह सीतापुर जेल में बंद हैं और ईडी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आजम खान से कई घंटों तक जेल के अंदर पूछताछ की गई। रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे।
विज्ञापन
इसके पहले बीते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी ईडी की टीम ने आजम से कई घंटों तक पूछताछ की थी।
बीते सोमवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल में पहुंची ईडी की टीम ने करीब तीन घंटे तक आजम खां से बंद कमरे में पूछताछ की थी। मंगलवार को फिर ईडी की टीम ने चार घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद टीम के अधिकारी शाम चार बजे जेल से चले गए थे।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी ईडी की टीम में शामिल चंदन पुगलिया व पंकज त्रिपाठी ने आजम खान से पूछताछ की थी।