फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Energy Minister inspected the power house, said- Mr. MD! Get the power substation audited

ऊर्जा मंत्री ने बिजली घर का किया निरीक्षण, कहा- एमडी साहब! बिजली उपकेंद्र का ऑडिट कराएं

Thu, 05 Nov 2020 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister inspected the power house, said- Mr. MD! Get the power substation audited
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को बंगला बाजार व आशियाना स्थित बिजली घर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंत्री इंजीनियरों पर भड़के। निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों की जांच में हीलाहवाली में मुख्य अभियंता पर भी मंत्री नाराज हुए। निर्देश के बाद भी सुधार काम न करने पर मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार से कहा कि एमडी साहब, बिजली उपकेंद्र का ऑडिट कराएं। ऊर्जा मंत्री ने दोनों ही उपकेंद्रों के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के घर जाकर फीडबैक लिया। उन्होंने बकायेदार से हर माह बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। कई उपभोक्ताओं ने मौके पर बिल भी जमा किया।
विज्ञापन


अभियान में 1302 करोड़ बकाया वसूला...
मंत्री ने कहां कि पिछले महीने में ऊर्जा विभाग व विजिलेंस विंग के संयुक्त डोर नॉक अभियान से 1302 करोड़ रुपये का बकाया राजस्व विभाग को मिला है। बिजली काटना कोई विकल्प नहीं है। हमने व्यवस्था कर रखी है कि बड़े बकायेदार उपभोक्ता चार किस्तों में मौजूदा बिल के साथ बकाए की किस्तें जमा कर सकता है।  
विज्ञापन


सस्ती होगी बिजली, कम होगा घाटा 
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता समय से बिल जमा करेंगे तो बिजली विभाग का घाटा भी कम होगा। इसके साथ ही उन्हें सस्ती बिजली बिना किसी बाधा के मिलेगी। 

एसडीओ जेई कार से, साइकिल पर मंत्री
ऊर्जा मंत्री शक्ति भवन से उपकेंद्र तक कार से बंगला बाजार पहुंचे थे। यहां से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एमडी एसपी गंगवार, मुख्य अभियंता मधुकर साइकिल पर सवार हुए, लेकिन एसडीओ, जेई कार में चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed