{"_id":"6a009c0ecd5656d8950c4c63","slug":"energy-minister-ak-sharma-said-that-under-the-akhilesh-government-power-thieves-were-protected-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- अखिलेश सरकार में कटियाबाजों को मिला संरक्षण, बिना मेरिट हुईं भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बोले- अखिलेश सरकार में कटियाबाजों को मिला संरक्षण, बिना मेरिट हुईं भर्तियां
Sun, 10 May 2026 08:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 10 May 2026 08:24 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सपा सरकार के समय लगाए गए ट्रांसफॉर्मर, तार और खंभे बेहद खराब गुणवत्ता के थे, जो आए दिन फुंक जाते थे। एके शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने बिजली खरीद में भी घोटाले किए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव की सरकार में कटियाबाजों को संरक्षण और बिना मेरिट के भर्ती हुई थी। सपा शासन में नेताओं, गुंडों और माफियाओं को कटिया मारकर बिजली चलाने का खुला लाइसेंस दे दिया गया था।
विज्ञापन
जारी बयान में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सपा सरकार के समय लगाए गए ट्रांसफॉर्मर, तार और खंभे बेहद खराब गुणवत्ता के थे, जो आए दिन फुंक जाते थे। एके शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने बिजली खरीद में भी घोटाले किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज सरकार जिस दर पर बिजली खरीद रही है, उससे भी ज्यादा महंगी दरों पर सपा सरकार ने बिजली खरीद के करार किए थे। इसका खामियाजा आज भी प्रदेश की जनता भुगत रही है और आने वाले वर्षों तक लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों गिनाते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से नवंबर 2025 तक 15.87 लाख नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए और 765 नए 33/11 केवी सब-स्टेशन बनाए गए।