फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Endocrine disruptors are increasing women's hormonal risks.

Lucknow News: एंडोक्राइन डिसरप्टर्स से बढ़ रहा महिलाओं का हार्मोनल खतरा

Sat, 06 Dec 2025 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Endocrine disruptors are increasing women's hormonal risks.
कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।
लखनऊ। आजकल भोजन, पानी और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं में कई हानिकारक रसायन मिल रहे हैं, जिन्हें एंडोक्राइन डिसरप्टर्स कहा जाता है। ये रसायन शरीर के हार्मोनल सिस्टम को गहरा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता, बांझपन, पीसीओएस, थायरॉइड विकार, गर्भावस्था संबंधी दिक्कतें और कुछ कैंसर जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ये जानकारी एम्स ऋषिकेश की डॉ. जया चतुर्वेदी ने शुक्रवार को क्वीनमेरी अस्पताल के 93वें स्थापना दिवस समारोह में दी।
विज्ञापन

क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि कई बच्चे समय से पहले जन्म लेते हैं, जिनका वजन कम होता है और प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है। ऐसे नवजात बीमारियों की चपेट में जल्दी आते हैं। उन्होंने कहा कि समयपूर्व जन्मे बच्चों को मां के साथ रखना बेहद जरूरी है। शिशु को मां के शरीर से चिपकाकर रखने की सलाह दी जाती है, जिससे उसके वजन और शारीरिक विकास में तेजी आती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेटरनल सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट बनाई गई है, जहां मां और बच्चे के एक साथ रहने की व्यवस्था है। इस यूनिट में 10 बेड उपलब्ध हैं। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि क्वीनमेरी अस्पताल का 93 वर्षों का इतिहास महिलाओं और गर्भवती मरीजों की सेवा को समर्पित रहा है। यहां डॉक्टर तैयार किए जा रहे हैं और इलाज के नए तरीके विकसित किए जा रहे हैं। डॉ. सुजाता देव ने भी विभाग के बेहतर कामकाज और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर की जा रही पहल पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नई उपलब्धियां
बेबी फीडिंग पॉड : यहां माएं आराम से शिशुओं को दूध पिला सकती हैं।
6 नई विशेषज्ञ क्लीनिक : दोपहर 2 से 4 बजे तक संचालित होती है।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

कार्यक्रम में सम्मानित की गईं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed